फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Primary School Of Gobar Chaucki Studendts Class Attend Without Building

आगरा: धूप में पढ़ाई करने को मजबूर 'नौनिहाल', कई परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी के लिए नहीं है भवन

Tue, 23 Mar 2021 11:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Mar 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Primary School Of Gobar Chaucki Studendts Class Attend Without Building
गोबर चौकी प्राइमरी स्कूल में खुले में बैठकर पढ़ते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
भवनविहीन और जर्जर भवन वाले परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को अभी तक आसपास के अच्छे भवन वाले विद्यालयों में शिफ्ट नहीं किया गया है। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। गोबरचौकी, जगदीशपुरा विद्यालयों में विद्यार्थी धूप में पढ़ाई कर रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुरा में प्राथमिक स्तर पर 102 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 32 विद्यार्थियों का पंजीकरण है।
विज्ञापन


विद्यालय का भवन नहीं है। भवन के नाम पर एक स्टोर रूम और शौचालय है। इन दिनों बच्चों को शौचालय परिसर में भी बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। जगह किराए पर बेसिक शिक्षा विभाग के पास है। यहां विद्यालय का निर्माण नहीं हो सकता है। 20-25 वर्षों से विद्यालय खुले में ही चल रहा है। 
विज्ञापन

आगरा: बाजारों में टूट रहे नियम, भारी न पड़ जाए सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक विद्यालय, गोबर चौकी में 40 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। सात-आठ वर्ष पहले विद्यालय का भवन ध्वस्त हो गया। अब विद्यार्थी खुले में बैठकर पढ़ रहे हैं। प्रधानाध्यापिका राजरानी ने बताया कि विभाग को कई बार विद्यार्थियों को शिफ्ट करने के लिए लिखा गया है। प्रक्रिया चल रही है। जितनी जल्दी काम हो जाए, विद्यार्थियों को आराम मिल जाएगा। गर्मी बढ़ने के साथ विद्यार्थी परेशान हो जा रहे हैं। 
 

आसपास ही कराया जाएगा पंजीकरण
कंपोजिट विद्यालय की प्राथमिक की हेड अलका पालीवाल के साथ दो और शिक्षिकाएं 23 अभिभावक, 16 विद्यार्थी शनिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। इस विद्यालय को लोहामंडी स्थित परिषदीय विद्यालय में शिफ्ट किया जाना है। अभिभावकों ने कहा कि दूरी अधिक हो जाएगी, विद्यार्थी नहीं पहुंच पाएंगे। प्राथमिक के विद्यार्थियों का आसपास के विद्यालय में ही पंजीकरण कराया जाए।  

अप्रैल के पहले हफ्ते तक शिफ्ट कर दिए जाएंगे विद्यार्थी 
खंड शिक्षा अधिकारियों से भवनविहीन और जर्जर भवन वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट मंगा ली गई है। जो विद्यालय खुले में चल रहे हैं और जो भवन पढ़ाई कराने लायक नहीं है, उनके विद्यार्थियों को अप्रैल के पहले हफ्ते आसपास के दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। - राजीव कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed