{"_id":"605974070fe147344f7b6e9f","slug":"corona-virus-no-mask-and-social-distancing-in-agra-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: बाजारों में टूट रहे नियम, भारी न पड़ जाए सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बाजारों में टूट रहे नियम, भारी न पड़ जाए सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी, देखिए तस्वीरें
Wed, 24 Mar 2021 01:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
आगरा: सुुभाष बाजार में लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। सोमवार को ताजनगरी में 13 नए मरीज मिले, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए एहतियात नहीं बरती जा रही है। दो गज की दूरी का पालन तो हो ही नहीं रहा, मास्क भी बहुत कम लोग लगा रहे हैं। सरकारी दफ्तरों से लेकर बाजार तक में लोग बिना मास्क के भीड़ लगाए दिख रहे हैं।
आगरा के बाजार में लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष बाजार
साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ जो मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करती दिखी। दुकानदारों के पास सैनिटाइजर भी नहीं था।
साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ जो मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करती दिखी। दुकानदारों के पास सैनिटाइजर भी नहीं था।
विकास भवन में बिना थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट, एडीए, नगर निगम और शहर के बाजारों में कोरोना से बचाव का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। न थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है और न सैनिटाइजर का इस्तेमाल हो रहा है। होली से पहले शहर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है, लेकिन मास्क कम लोग ही लगाए मिल रहे हैं। लोग अब भी न चेते और संक्रमण बढ़ा तो फिर से उनके पांव बंध सकते हैं। राजस्थान सहित कुछ राज्यों में रात का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। प्रभारी डीएम के कार्यालय में ही न थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है और न मास्क के नियम का पालन हो रहा। सैनिटाइजर डिस्पेंसर भी उपयोग में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में बिना जांच के प्रवेश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम
गेट पर लगा डिस्पेंसर खराब है। थर्मल स्क्रीनिंग दो महीने पहले ही बंद हो गई, जबकि सबसे ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी नगर निगम के संक्रमित हुए।
गेट पर लगा डिस्पेंसर खराब है। थर्मल स्क्रीनिंग दो महीने पहले ही बंद हो गई, जबकि सबसे ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी नगर निगम के संक्रमित हुए।
विज्ञापन
बिना मास्क के विश्वविद्यालय में प्रवेश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सैनिटाइजर टनल कबाड़ हो चुकी है। हाथ धोने के लिए को बंदोबस्त नहीं है लोग बिना मास्क के आवाजाही कर रहे हैं।
बिना मास्क दफ्तरों में प्रवेश नहीं
बिना मास्क सरकारी दफ्तरों में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मंगलवार से सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। - डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी
बिना मास्क दफ्तरों में प्रवेश नहीं
बिना मास्क सरकारी दफ्तरों में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मंगलवार से सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। - डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी