फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Presidential Special Train Will Goes From Tundla Route High Aleart

प्रेसिडेंशियल ट्रेन: फिरोजाबाद जनपद से निकली गाड़ी, सुरक्षा के लिए बंद किए प्लेटफॉर्म, अधिकारी रहे मौजूद

Fri, 25 Jun 2021 12:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Jun 2021 12:30 PM IST
सार

पूरे प्लेटफार्म पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौजूद रही। वहीं डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
Presidential Special Train Will Goes From Tundla Route High Aleart
फिरोजाबाद से गुजरी प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार से तीन दिन कानपुर दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनकी ट्रेन फिरोजाबाद जनपद से होकर भी गुजरी। सुरक्षा के लिए पूरे जनपद में विशेष प्रबंध किए गए। करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन से निकली। इस दौरान सभी गाड़ियों को रोक दिया गया।

विज्ञापन


पारस एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आखिरी ट्रेन थी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए पुलिस अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में फोर्स लगाया गया। शुक्रवार को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से गुजरने वाला रास्ता रस्सी से बंद कर दिया गया। वहीं एफएच मेडिकल कॉलेज और अन्य फ्लाईओवर पर वाहनों को रोक दिया गया। जिससे आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि कुछ देर बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन


ट्रेन गुजरने से पहले पूरे प्लेटफार्म पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने अच्छी तरह सुरक्षा की जांच की। सुरक्षा के लिए दमकल की एक गाड़ी को भी स्टेशन पर रखा गया। बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति की ट्रेन को कानपुर तक लाया जाएगा। उनके कार्यक्रम स्थल पर पांच चक्र में सुरक्षा घेरा बनाया गया है। उनकी ट्रेन फिरोजाबाद से करीब 120 किलोमीटर की स्पीड से गुजरेगी लेकिन कॉसन में गाड़ी की रफ्तार कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed