फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Political parties should cooperate in the review work by deploying BLA - Commissioner

Agra News: राजनैतिक दल बीएलए की तैनाती कर पुनरीक्षण कार्य में करें सहयोग

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Political parties should cooperate in the review work by deploying BLA - Commissioner
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध रोल आब्जर्वर मंडल आयुक्त रविंद्र ने जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने, शिकायतों, दावों और सुझावों के निस्तारण पर विचार किया गया। साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि पोलिंग बूथों पर बीएलए की तैनाती कर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें। विशेष अभियान दिवस दो और तीन दिसंबर को सभी बीएलओ अपने पोलिंग बूथों पर मौजूद रहें। मंडलायुक्त रविंद्र ने कहा कि चुनाव में निर्वाचक नामावलियां जितनी शुद्ध होंगी उतने ही अच्छे व पारदर्शी तरीके से चुनाव हो सकेगा। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा कोई भी युवा वोटर बनने से न छूटने पाए। मृतक व शिफ्टेड मतदाताओं के नाम सूची में न रहें। साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह भी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय एजेंट की तैनाती जल्द कराएं। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन स्वीप के माध्यम से किया जा रहा है। मतदाता सूची की शुद्धता और नवीन मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराए जाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वैभव शर्मा ने बताया कि भाजपा और समाजवादी पार्टी ने बीएलए की सूची उपलब्ध कराई है। अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 5 जनवरी को होगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बीएसपी, अपना दल एवं अन्य मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed