{"_id":"6339cb3d692c4b1f4c305b4e","slug":"police-will-be-aware-do-not-run-tractor-trolleys-by-putting-your-life-in-danger-after-kanpur-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident : आगरा पुलिस करेगी जागरूक, खतरे में जान डालकर न दौड़ाएं ट्रैक्टर ट्रालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident : आगरा पुलिस करेगी जागरूक, खतरे में जान डालकर न दौड़ाएं ट्रैक्टर ट्रालियां
Mon, 03 Oct 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 08:00 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली से हुए हादसे में करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई। हर ओर चीख-पुकार मची और कई घरों के दीपक बुझ गए। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब आगरा पुलिस लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
ट्राली पर सवार महिलाएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में देहात से लेकर शहर तक ट्रैक्टर ट्रालियां लोगों की जान खतरे में डालकर दौड़ाई जा रही हैं। माल ढुलाई से लेकर सवारी ले जाने का काम हो रहा है। कानपुर की घटना के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस अब गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी, जिससे कृषि उपयोग के अलावा इनके परिचालन पर रोक लगाई जा सके।
एक अक्तूबर को कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए हैं। इसको देखते हुए डीजीपी ने दस दिन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही डंपर, ट्रक में सवारियों को बैठाने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान और कार्रवाई के लिए कहा है। यातायात निदेशालय के निदेशक अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सभी जिलों के एसएसपी को भी पत्र जारी किया है।
ये भी पढ़ें - Agra: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे दो कर्मचारी जहरीली गैस से हुए बेहोश, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: न्याय मांगने आए किसान की झोली में भाजपा विधायक ने डाले 50 रुपये, आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा
विज्ञापन
एक अक्तूबर को कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए हैं। इसको देखते हुए डीजीपी ने दस दिन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही डंपर, ट्रक में सवारियों को बैठाने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान और कार्रवाई के लिए कहा है। यातायात निदेशालय के निदेशक अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सभी जिलों के एसएसपी को भी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे दो कर्मचारी जहरीली गैस से हुए बेहोश, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से करेंगे संपर्क
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के माध्यम से गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि ट्रैक्टर ट्रालियों में यात्रा करना खतरनाक है। लोगों को हतोत्साहित किया जाएगा। ट्रैक्टर ट्रालियों का कृषि परमिट होता है। माल ढुलाई के लिए उनका व्यवसायिक में अलग से परमिट होना चाहिए, इस बारे में बताया जाएगा। इसे सवारी के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।ये भी पढ़ें - Agra: न्याय मांगने आए किसान की झोली में भाजपा विधायक ने डाले 50 रुपये, आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा