{"_id":"6339c803b193bf2fd4446f3d","slug":"sanitary-worker-died-in-septic-tank-other-is-in-critical-condition-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे दो कर्मचारी जहरीली गैस से हुए बेहोश, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे दो कर्मचारी जहरीली गैस से हुए बेहोश, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Sun, 02 Oct 2022 10:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:48 PM IST
सार
एत्माद्दौला के विकास नगर में सेप्टिक टैंक ने एक सफाई कर्मी की जान ले ली, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों अंदर जाते ही जहरीली गैस का शिकार होकर बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला के विकास नगर में रविवार शाम को सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो सफाई कर्मी की जहरीली गैस की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। लोगों ने दोनों को टैंक से बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल ले गए, जहां एक की मृत्यु हो गई। मृतक के परिजन ने टैंक साफ कराने वाले बिना सुरक्षा उपकरण के टैंक में जबरन सफाई के लिए उतारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
टेढ़ी बगिया स्थित विकास नगर निवासी यीशु के घर में सेप्टिक टैंक है। इसकी सफाई की जानी थी। इसके लिए यीशु ने नरायच स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी विक्रम सिंह (30), सनी और सुमित से बात की। रविवार को वह सफाई के लिए यीशु के घर आए थे। सेप्टिक टैंक को ऊपर से साफ करने के बाद विक्रम और सनी अंदर उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस बनने से दोनों की हालत बिगड़ गई। टैंक में ऊपर खड़े सुमित ने शोर मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने आधा घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला। विक्रम और सनी को अस्पताल ले गए, जहां विक्रम की मौत हो गई। सनी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन आ गए।

थाने पहुंचे कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विक्रम के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आकाश ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें लिखा कि भाई और उसके साथी बिना सुरक्षा उपकरण के यीशु ने सेप्टिक टैंक में उतारा था। मना करने पर रुपये नहीं देने की बात कही थी। जहरीली गैस से विक्रम की मौत हो गई। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।