फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police raid on guest house couple found in the room

आगरा में गेस्ट हाउस पर छापा: कमरों में लड़कों के साथ मिलीं लड़कियां, पुलिस जानने में जुटी- क्यों आए थे यहां?

Sat, 19 Feb 2022 04:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 04:01 PM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला में शनिवार दोपहर को पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा, जिससे हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Agra Police raid on guest house couple found in the room
गेस्ट हाउस के कमरे में युवक-युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया स्थित एक गेस्ट हाउस पर शनिवार दोपहर को एक मामले में जांच के लिए पुलिस पहुंची। क्षेत्र में छापे की चर्चा हो गई। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो तीन प्रेमी युगल मिल गए। उन्हें पुलिस थाना पर ले आई। पुलिस का कहना है कि सभी अपनी मर्जी से आए थे। इस पर छोड़ दिए गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर तकरीबन तीन बजे थाना एत्माद्दौला की महिला दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ गेस्ट हाउस पर पहुंची थीं। उनके साथ एक एनजीओ की पदाधिकारी महिला भी थीं। पुलिस ने कमरों को चेक किया तो तीन युवक और तीन युवती मिल गए। दो महिलाएं भी थीं। पुलिस की पूछताछ पर कर्मचारी रजिस्टर नहीं दिखा सके। पुलिस युवकों और युवतियों को थाने पर ले आई। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में छापे की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन


थाना के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों एक युवती ने गेस्ट हाउस में ले जाकर एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। युवती एनजीओ की पदाधिकारी से मिली थी। पदाधिकारी पुलिस के पास आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत की जांच करने पुलिस गेस्ट हाउस पर पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज देखे जाने थे। मगर, वहां युवक और युवतियां मिलें। इस पर उनसे पूछताछ की गई। वह सभी अपनी मर्जी से आए थे। बालिग भी थे। उनके पास आईडी भी थी। यह गेस्ट हाउस के रजिस्टर में भी दर्ज थीं। इस पर उन्हें जाने दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed