फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police officer distributed sweets worth of rs one lakh on diwali without paying money in agra

दिवाली पर थानेदार ने बांटी एक लाख रुपये की मिठाई, दरोगा को पड़ गई भारी, जांच के आदेश

Mon, 23 Nov 2020 06:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
police officer distributed sweets worth of rs one lakh on diwali without paying money in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एक थाने के प्रभारी निरीक्षक ने दिवाली पर खूब मिठाई बांटी। इसका बिल एक लाख रुपये तक पहुंच गया। मिठाई विक्रेता ने चौकी के दरोगा से रकम मांगी। इन दरोगा के कहने पर ही विक्रेता ने मिठाई दी थी। दरोगा ने प्रभारी निरीक्षक से कहा। मगर, उन्होंने दरोगा की रपट लिखवा दी। अब यह मामला अधिकारियों तक पहुंच गया है। मामले में गोपनीय जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

 
यह जिस थाने का मामला है, वह शहर का प्रमुख थाना है। मिठाई विक्रेता की मूल फर्म यहीं पर है। दिवाली पर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी के दरोगा से कहकर मिठाई मंगवाई थी। यह मिठाई एक-एक करके आई। इसका बिल एक लाख रुपये तक हो गया। दिवाली को एक सप्ताह बीत चुका है। ऐसे में मिठाई विक्रेता ने दरोगा से बिल अदा करने को कहा। यह बात दरोगा ने साहब से कह दी। थानेदार को यही बुरा लग गया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शादी समारोह पर नई गाइडलाइन से लोगों के सामने मुश्किल, निमंत्रण बांट दिए, अब मना कैसे करें
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि थानेदार ने दरोगा की रपट लिखाना शुरू कर दिया। दरोगा ने विरोध किया। चर्चा है कि दरोगा चेकिंग कर रहा होता है तो भी गैरहाजिरी की रपट लिखवा दी जाती है। बाद में थानेदार ने दरोगा को काफी हड़काया। इस पर दरोगा ने मिठाई का आधा बिल अदा कर दिया। बाकी रकम के लिए यह सब हो रहा है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया। इस पर मामले की जांच शुरू करा दी गई है।

यह भी पढ़ें- शिक्षक हत्याकांड: हत्या के बाद कार में शव लेकर फिरोजाबाद आई थी पत्नी, सुपारी किलर ने उगले राज


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed