शादी समारोह पर नई गाइडलाइन से लोगों के सामने मुश्किल, निमंत्रण बांट दिए, अब मना कैसे करें
- समारोहों में 200 की जगह केवल 100 लोगों के शामिल होने के आदेश से शादी वाले घरों में असमंजस
- मैरिज होम के हॉल में क्षमता के मुताबिक 50 फीसदी लोग रहेंगे मौजूद, डीजे और बैंडबाजे पर भी प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने पर जिला प्रशासन ने शादी और अन्य सामूहिक समारोहों में अधिकतम 100 लोगों की संख्या तय की है। विवाह समारोह में 200 मेहमानों की जगह अब केवल 100 मेहमान ही शामिल हो पाएंगे। इस आदेश के बाद जिले में उन 950 परिवारों के सामने संकट आ गया है जिनके घरों में देवोत्थान और सहालग में शादी समारोह की तैयारियां की जा रही थीं।
शादी के कार्ड तो 200 लोगों को बुलाने के मुताबिक बांटे जा चुके हैं, मुश्किल यह है कि अब उन्हें मना कैसे करें। महज तीन दिन पहले सरकारी आदेश के आ जाने से वैडिंग बिजनेस से जुड़े कैटरर, मैरिज होम संचालक और अन्य लोग भी परेशान हैं।
बुजुर्ग, बीमार, गर्भवती को सामूहिक समारोह में न बुलाएं
आगरा में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी गाइड लाइन के अनुसार विवाह समारोह में बैंड-बाजा और डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध है। अगर बरात में बैंड बजा तो महामारी फैलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। बीमार, बुजुर्ग और गर्भवतियों को सामूहिक समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि शादी समारोह की अनुमति के लिए किसी को कलक्ट्रेट और तहसील नहीं आना पड़ेगा। संबंधित थाना प्रभारी को आयोजन की सूचना देनी होगी। थाना स्तर से ही पुलिस कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएगी। बैंड-बाजा, साउंड सिस्टम बजाने पर प्रतिबंध है। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धारा 144 और 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
100 लोगों की क्षमता तो 50 आएंगे
एडीएम सिटी ने बताया कि मैरिज होम या घर में लोगों की क्षमता के 50 फीसदी लोग ही समारोह में शामिल हो सकते हैं। यदि मैरिज हॉल की क्षमता ही 100 लोगों की है तो वहां 50 लोग ही आ सकेंगे। इससे अधिक लोग एकत्र मिलने पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जाएगा।
मुख्यमंत्री के आदेश का इंतजार
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि मौखिक निर्देश के आधार पर सामूहिक गतिविधियों में एकत्र होने वाले लोगों की संख्या घटाई है। शासन से आदेश प्राप्त होते ही इसे बिंदुवार सख्ती से लागू कराया जाएगा।
950 से अधिक शादियां प्रभावित
तैयारियों में करना पड़ेगा बदलाव
बैंक्वेट हॉल संचालक मोहन सैनी ने कहा कि बैंक्वेट हॉल बुक करने वालों को पहले ही कम से कम लोगों को बुलाने के लिए समझा रहे थे। अब 100 लोगों के हिसाब से तैयारी बदली जाएंगी। 90 फीसदी हॉल बुक हैं। सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
बैंड से साउंड पहले ही हटा दी
सुधीर बैंड संचालक सुनील शर्मा ने बताया कि बैंड की बुकिंग पहले ही कम थी। बैंड में 30 लोगों की जगह हम 10 से 15 लोग रख रहे थे। साउंड सिस्टम हटाने से आठ-दस लोग पहले ही कम हो गए थे। प्रशासन से अनुमति के संबंध में बात करेंगे।
कैटरिंग में बदलना पड़ेगा मैन्यु
अब ज्यादा मुश्किलें आएंगी
वेडिंग प्लानर मनोज शर्मा ने कहा कि देवोत्थान पर शादियों की बुकिंग अच्छी थी, लेकि न इस आदेश के बाद लोग असमंजस में हैं। सभी तैयारियों को बदलना पड़ेगा। होटल के कमरे, खाने, नाश्ते समेत सभी व्यवस्थाएं बदलेंगी। अब ज्यादा मुश्किलें आएंगी।