फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plane crash in Agra no confirmation from army yet

Agra Plane Crash: जमीन पर गिरते ही विमान में लगी आग, प्लेन से दो किलोमीटर दूर गिरे पायलट और उसका साथी

Mon, 04 Nov 2024 04:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 04:52 PM IST
सार

आगरा के कागारौल में एक विमान क्रैश हो गया। ये विमान सेना का बताया जा रहा है। हालांकि सेना की ओर से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Plane crash in Agra no confirmation from army yet
विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 शहर से 35 किमी दूर कागारौल के पास भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पंजाब के आदमपुर से यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। तकनीकी खामी आने पर यह बघा सोनिगा गांव के खेतों में गिर गया। दुर्घटना से पहले विमान का पायलट पैराशूट से कूद गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेजा गया। भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




 

वायुसेना के आदमपुर स्टेशन से प्रशिक्षण उड़ान पर निकले मिग-29 लड़ाकू विमान के सिस्टम में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आई थी। शाम 4:30 बजे जब यह कागारौल के बघा सोनिगा गांव के ऊपर था, तब आबादी को बचाते हुए पायलट ने इसे नियंत्रित किया और पैराशूट से सुरक्षित कूद गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिग-29 को 28वीं स्क्वाड्रन के विंग कमांडर मनीष मिश्रा उड़ा रहे थे। वह खेतों में सुरक्षित उतर गए। नीचे गिरते ही आग लगने से मिग-29 पूरी तरह जल गया। विमान से कूदे विंग कमांडर को ग्रामीणों ने उठाया। उन्हें वायुसेना के अस्पताल भेजा। विमान गिरने की खबर ग्रामीणों ने ही पुलिस को दी और मलबा तलाशने में वायुसेना की मदद की। रात भर विमान का मलबा और ब्लैक बॉक्स तलाशने का काम चला। अंधेरा होने के कारण यहां तलाश में दिक्कतें आईं।



 
विज्ञापन

एक किमी दूर तक मिला मलबा
कागारौल में दुर्घटना से पहले विमान ने दो चक्कर लगाए थे, जिसके बाद पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा इसे आबादी से दूर खेतों में ले गए। गिरते ही इसमें आग लगी और विस्फोट हुआ, जिससे मिग-29 के कई टुकड़े और मशीनरी के हिस्से एक किमी दूर तक खेतों में मिले।
 

दो माह पहले भी गिरा था मिग-29
दो माह पहले 2 सितंबर 2024 को राजस्थान के बाड़मेर में जिले में मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। मिग विमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। मिग-29 को हाल में उन्नत भी किया गया है।
 

दिए गए जांच के आदेश
भारतीय वायुसेना ने जारी बयान में कहा कि एक मिग-29 विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed