फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panda's Two Groups Fights At Giriraj Ji Mandir Govardhan Mathura

गोवर्धनः गिरिराज जी मंदिर में पंडा भिड़े, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Dec 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Panda's Two Groups Fights At Giriraj Ji Mandir Govardhan Mathura
गोवर्धन महाराज, दान घाटी - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गुरुवार की सुबह पंडाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस ने घायल सेवायत पंडा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालयः छूटी हुई प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाएं आठ जनवरी से, हिंदी पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कटौती
विज्ञापन


मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज प्रभु की राजभोग सेवा आदि का ठेका जैकी शर्मा का चल रहा है। गुरुवार को सेवायत पंडा जैकी गिरिराज प्रभु की सेवा कर रहे थे। मुकेश शर्मा पुत्र बृजेश शर्मा मंदिर की दूध भोग की दुकान पर बैठे थे। सुबह करीब 11 बजे कस्बे के ही पंडा समाज के धर्मेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र चन्दाबाबू मंदिर में दूध भोग की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान के गल्ले से पैसे उठाने को लेकर धर्मेंद्र, मुकेश और जैकी में विवाद हो गया। मंदिर में हंगामा होता देख श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद धर्मेंद्र के भाई भारत और सुनील के पहुंचने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे सेवायत पंडा जैकी के आंख में चोट लग गई। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रशिक्षु आईपीएस अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घायल सेवायत पंडा को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed