{"_id":"5b7f9e7242c792462d13440f","slug":"on-these-routes-every-half-hour-bus-service-in-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: इन रूटों पर हर आधे घंटे पर बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: इन रूटों पर हर आधे घंटे पर बस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ से निपटने की तैयारी रोडवेज प्रबंधन ने शुरू कर दी है। शुक्रवार से आगरा और नोएडा डिपो से अलग-अलग रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो गया है। 30 अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं, चालकों- परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन ने 24 अगस्त से ही यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की है। आगरा से दिल्ली, मथुरा और नोएडा से मेरठ के लिए फिलहाल प्रत्येक आधे घंटे में बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह अलीगढ़, मथुरा, आगरा और हाथरस रूट पर घंटा- डेढ़ घंटे की बस सर्विस है। रक्षा बंधन से पहले ही इन रूटों पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक बस अड़़्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही संबंधित रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। अतिरिक्त बसों के साथ ही कई बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
चालक-परिचालकों की कमी का असर बस सेवा पर न पड़े। इसको ध्यान में रखते हुए 24 से 29 अगस्त तक प्रोत्साहन योजना प्रभावी रहेगी। इसके तहत ग्रामीण सेवा के अंतर्गत छह दिन ड्यूटी एवं 1500 किलोमीटर अर्जित करने पर 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी
जाएगी। कार्यशाला कर्मियों को छह दिन की उपस्थिति पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।