फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obscene poster of bride pasted in the market on wedding day in agra up news

UP: शादी वाले दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने रख दी ये डिमांड

Tue, 25 Apr 2023 07:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 07:59 AM IST
सार

शादी के पवित्र बंधन में बंध रही युवती के अश्लील फोटो मोहल्ले की दीवारों और बाजार में लगे दिखाई दिए तो लोग हैरान रह गए। शादी दूसरे शहर में थी, जब परिवार लौटकर आया तो मामले की जानकारी हो सकी। 

विज्ञापन
Obscene poster of bride pasted in the market on wedding day in agra up news
दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में युवती को बदनाम करने और उसकी शादी तुड़वाने की साजिश रची गई थी। युवती के फोटो को एडिट करके अश्लील फोटो लगाए गए थे। इस मामले में युवती के पिता ने केस दर्ज कराया है। अब पुलिस बाजार का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

राजस्थान में हुई शादी 

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की युवती की शादी करने के लिए परिजन उसे लेकर राजस्थान गए थे। इसी बीच युवती के एक युवक के साथ एडिट करके अश्लील फोटो बाजार में लगा दिए गए थे। दुकानों के अंदर भी इस तरह के फोटो डाले गए। इन फोटो में मोहम्मद रज्जाक गौरी का नाम लिखा हुआ था। सोशल मीडिया से यह मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने रज्जाक गौरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ऐसा करता तो अपना नाम पोस्टर पर क्यों लिखता। उसे फंसाने की साजिश रची है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी की शर्त: पहले भरवाओ टेट का फॉर्म... तब आऊंगी ससुराल, फिर पति ने लिया ये फैसला, तब मानी 'घरवाली'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवती के पिता ने दी तहरीर 

उधर, युवती के परिजन लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। युवती के पिता ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि कंप्यूटर से एडिट करके उनकी बेटी की अश्लील फोटो बनाई गई। उसे बदनाम करने की घिनौनी साजिश रची गई। घटना के बाद से उनका परिवार तनाव में है। बेटी की शादी हो गई।

ये भी पढ़ें - टूटा रॉ ऑफिसर से शादी का सपना: मल्टी नेशनल कंपनी की युवती फंसी ऐसे जाल में, गवां बैठी बड़ी रकम
 

ससुराल वाले चाहते हैं कार्रवाई

ससुरालीजन को इस बात की जानकारी हो गई है। वह कार्रवाई चाहते हैं। इंस्पेक्टर रकाबगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा के तहत केस लिखा गया है। मुकदमे में मोहम्मद रज्जाक गौरी नामजद है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - सत्य या साजिश: दूल्हे के साथ मंडप में थी युवती, अचानक प्रेमी के साथ फोटो वाले पोस्टर गिरने लगे, फिर जो हुआ...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed