फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife condition First fill the form of Tet then will come to her in-laws house know the whole matter

पत्नी की शर्त: पहले भरवाओ टेट का फॉर्म... तब आऊंगी ससुराल, फिर पति ने लिया ये फैसला, तब मानी 'घरवाली'

Mon, 24 Apr 2023 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 08:43 AM IST
सार

परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के सामने पति और पत्नी के बीच हुआ विवाद का हैरान कर देने वाला मामला आया। पत्नी दो माह से मायके में रह रही थी। उसकी नौकरी करने की इच्छा थी, जिसे पति पूरा नहीं होने दे रहा था। 
 

विज्ञापन
Wife condition First fill the form of Tet then will come to her in-laws house know the whole matter
पति-पत्नी के बीच विवाद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में पति के व्यवहार से आजिज एक महिला ने परिवार परामर्श केंद्र की मदद ली है। रविवार को दोनों पक्ष को काउंसलर ने बुलाया। पत्नी ने पति पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि वह टेट का फॉर्म भरना चाहती है, पति भरने नहीं देता। पहले टेट का फॉर्म भरवाओ तब ससुराल आऊंगी। महिला दो माह से मायके में रह रही है।

विज्ञापन

ये है मामला 

मामला एत्माद्दौला क्षेत्र का है। महिला एमएससी और बीएड पास है। दो साल पहले जगदीशपुरा इलाके में शादी हुई थी। महिला का कहना है कि पति ने आईटीआई किया है लेकिन नौकरी नहीं लग सकी। खुद नौकरी नहीं करता और उसे भी नौकरी नहीं करने दे रहा है। शादी के दो महीने तक सब ठीक चला। इसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह जब मायके जाती है तो पति नहीं जाते हैं। अकेले भेज देते हैं। बाहर घुमाने भी नहीं ले जाते। सास-ससुर पति का पक्ष लेते हैं। पति ने उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र अपने पास रख लिए हैं। इससे टेट का फाॅर्म नहीं भर पा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टूटा रॉ ऑफिसर से शादी का सपना: मल्टी नेशनल कंपनी की युवती फंसी ऐसे जाल में, गवां बैठी बड़ी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन

हो गया समझौता 

रविवार को काउंसलर प्रतिभा जिंदल ने बताया कि लंबी कवायद के बाद दोनों में समझौता हो गया है। पत्नी ने शर्त रखी है कि पति पहले टेट का फाॅर्म भरने के लिए डिग्री और अंकतालिका देगा। फाॅर्म भरने के बाद ही वो ससुराल में आएगी। अभी महिला मायके में ही है।


ये भी पढ़ें - सत्य या साजिश: दूल्हे के साथ मंडप में थी युवती, अचानक प्रेमी के साथ फोटो वाले पोस्टर गिरने लगे, फिर जो हुआ...

छह मामलों में एफआईआर 

इधर, रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 60 जोड़े बुलाए गए। 20 जोड़े तारीख पर आए। दो मामलों में समझौता हो गया। छह मामलों में एफआईआर की संस्तुति की गई है। अन्य को अगली तारीख दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed