{"_id":"6445767b6a88173cd7017e3a","slug":"suddenly-poster-printed-with-her-lover-photos-were-thrown-at-time-of-marriage-of-girl-in-agra-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य या साजिश: दूल्हे के साथ मंडप में थी युवती, अचानक प्रेमी के साथ फोटो वाले पोस्टर गिरने लगे, फिर जो हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य या साजिश: दूल्हे के साथ मंडप में थी युवती, अचानक प्रेमी के साथ फोटो वाले पोस्टर गिरने लगे, फिर जो हुआ...
Sun, 23 Apr 2023 11:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:48 PM IST
सार
आगरा में युवती दूल्हे के साथ मंडप में शादी रचा रही थी। इसी समय अचानक प्रेमी के साथ फोटो वाले पोस्टर मोहल्ले में गिरने लगे। इसके बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
दूल्हे के साथ मंडप में थी युवती, अचानक गिरने लगे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवती की शादी हो रही थी। इसी समय अचानक कुछ पोस्टर आकर लोगों के बीच गिरे। पोस्टर में लगी फोटो में दुल्हन के रूप में बैठी युवती एक युवक के साथ दिख रही है। यह फोटो वाले पोस्टर बनाकर युवती के मोहल्ले में फेंके गए। पोस्टर में लिखा कि हम दोनों प्यार करते थे। घर वाले जबरन उसकी शादी कहीं और करा रहे हैं। इससे लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।
घटना रकाबगंज थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक युवती की शनिवार को दूसरे प्रदेश में शादी थी। परिजन बेटी के साथ वहां गए हुए थे। इसी बीच मोहल्ले में घरों और दुकानों के बाहर पोस्टर फेंके गए। यह पोस्टर कंप्यूटर से बनाए गए थे। इस पर युवक और युवती के कई सारे फोटो छपे हैं। पोस्टर देखकर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि युवती के परिजन को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना रकाबगंज थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक युवती की शनिवार को दूसरे प्रदेश में शादी थी। परिजन बेटी के साथ वहां गए हुए थे। इसी बीच मोहल्ले में घरों और दुकानों के बाहर पोस्टर फेंके गए। यह पोस्टर कंप्यूटर से बनाए गए थे। इस पर युवक और युवती के कई सारे फोटो छपे हैं। पोस्टर देखकर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि युवती के परिजन को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल
पोस्टर पर कंप्यूटर टाइप से लिखा गया है कि दोनों प्यार करते थे। घर वाले राजी नहीं हुए। युवती की शादी कर रहे हैं। आगे कुछ होता है, वो उत्तरदायी नहीं होगा। युवक और युवती के नाम और पते भी लिखे हैं। लोगों को पोस्टर मिले तो मोबाइल से फोटो खींच लिए। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। रविवार को मामले की जानकारी पुलिस को हुई।
विज्ञापन