{"_id":"60aa27a580a4081d7b274d7b","slug":"nsa-action-on-looted-ballot-box-in-panchayat-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: पंचायत चुनाव में मतपेटिका लूटने वाले पर एनएसए की कार्रवाई, जेल में है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: पंचायत चुनाव में मतपेटिका लूटने वाले पर एनएसए की कार्रवाई, जेल में है आरोपी
Sun, 23 May 2021 03:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 May 2021 03:30 PM IST
सार
गांव रिहावली निवासी मलखान सिंह जेल में है। उसने कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। उधर, पुलिस ने मलखान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायत चुनाव में गांव रिहावली में मतपेटिका लूटने और बवाल के आरोपी मलखान सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी पीएन सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने शनिवार को जेल में इसे तामील करा दिया।
फतेहाबाद के गांव रिहावली में 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हमला बोला गया था। पथराव किया गया था। मतदान कर्मी कमरे में छिप गए थे। इस पर जंगला तोड़कर आरोपी कमरे में घुसे थे। मतपेटिकाएं लूटकर ले गए थे। मामले में पुलिस 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें पांच मुख्य आरोपी हैं।
गांव रिहावली निवासी मलखान सिंह जेल में है। उसने कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। उधर, पुलिस ने मलखान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने शनिवार को मलखान के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी को जेल में नोटिस तामील करा दिया। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि एक आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों पर भी एनएसए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मंथन: आगरा इंडस्ट्रियल के वेबिनार में चर्चा, आयात शुल्क बढ़ाने से फार्मा और हैंडीक्रॉफ्ट उद्योग को मिलेगी 'ऑक्सीजन'
गुर्दा रोगियों के लिए चिकित्सक की सलाह: कोरोना के लक्षण होने पर मरीज तुरंत जांच कराएं, इन बातों का रखें ध्यान