फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine Year Girl Hanged During Playing With Siblings In Etah

एटा: बैंक कर्मचारी की बेटी को खेल-खेल में लगा फांसी का फंदा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Fri, 22 Jan 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nine Year Girl Hanged During Playing With Siblings In Etah
करीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद के थाना सकीट क्षेत्र में बैंक कर्मचारी की बेटी की खेल-खेल में रस्सी से फांसी का फंदा गले में लगाने से मौत हो गई। नौ वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई-बहनों के साथ चारपाई पर खेल रही थी, तभी रस्सी से फांसी लग गई। बालिका को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गांव नगला फूले निवासी बैंक कर्मी शिवराज सिंह की नौ वर्षीय पुत्री करीना बुधवार की शाम छोटी बहन कनिष्का और ढाई माह के भाई देव के साथ घर पर ही चारपाई पर खेल रही थी, तभी किसी तरह खेलते समय रस्सी से अचानक करीना को फांसी का फंदा गले में लग गया।
विज्ञापन


करीना की आवाज बंद होने और गले में रस्सी फंस जाने की खबर कनिष्का ने अपने परिजनों को दी। जब तक मां मौके पर पहुंची तब तक करीना की मौत हो चुकी थी। पिता शिवराज सिंह ने बताया है कि वह ग्रामीण आर्यावर्त बैंक सकीट में कर्मचारी है और वारदात के समय क्षेत्र में था। घर से फोन गया तब जिला अस्पताल पहुंचा, यहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है और बेटी को दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीना की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी करीना की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं छोटी बहन के आंसू तो रुक ही नहीं रहे हैं। वह रह-रह कर उस पल को याद कर रही है, जब उसके सामने ही बड़ी बहन के गले में रस्सी से फंदा पड़ा और उसकी देखते ही देखते मौत हो गई। परिजन भी निशब्द हैं। वह किसे दोष दें और किसे नहीं। पिता शिवराज सिंह का कहना है कि यह तो परिस्थितिजन्य घटना है, इसीलिए बेटी के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे दफना दिया गया। 

पिता शिवराज सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में उनकी छोटी बेटी कनिष्का ने बताया है कि वह बहन करीना के साथ चारपाई पर खेल रही थी, यहां पर छोटा बेटा देव भी था। अचानक खेलते समय करीना के गले में रस्सी फंस गई और आवाज बंद हो गई। बेटी कनिष्का ने ही पत्नी को खबर दी थी। इनका कहना है कि खेल-खेल में ही बेटी की मौत रस्सी से फांसी लगने के चलते हुई है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

पढ़ाई में तेज बेटी के खोने से गमजदां हैं परिजन
खेल-खेल में बेटी की मौत हो जाएगी, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। पढ़ाई में बेहद तेज बेटी की मौत से परिवारीजन गमजदां हैं। पिता शिवराज सिंह का कहना है कि बेटी जितनी समझदार थी उतनी ही पढ़ाई में तेज, अचानक मौत हो जाने से पूरे परिवार सहित ग्रामीण भी गम में डूबे हुए हैं।

छोटा भाई जान से भी था प्यारा
ढाई माह का देव बहन का बहुत ही प्यारा था, करीना भाई के आसपास ही रहती थी। वारदात के समय भी छोटा भाई देव चारपाई पर साथ में खेल रहा था। इसको लेकर भी चर्चाएं गांव में होती रहीं कि करीना अपने भाई को बहुत प्यार करती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed