फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nikay Chunav Police beating and stone pelting after voting video going viral

Nikay Chunav: आगरा में मतदान के बाद पुलिस की पिटाई और पथराव, वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 05 May 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 10:04 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में मतदान होने के बाद पुलिसकर्मी की पिटाई और पथराव के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच  कर रही है। 
 

विज्ञापन
Nikay Chunav Police beating and stone pelting after voting video going viral
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मतदान संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए। एक में भाजपा नेता की पुलिस कर्मी पिटाई कर रहे हैं और अन्य लोगों को जाने के लिए कह रहे हैं। दो अन्य वीडियो में कुछ लोग झगड़ रहे हैं। पथराव भी करते हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो 48 सेकंड का है। वह हरीपर्वत क्षेत्र का बताया गया। इसमें घटिया चौकी पुलिस नजर आ रही है। एक पुलिसकर्मी एक भाजपा नेता को लाठी मारता है। उन्हें कांग्रेस नेता बचा रहे हैं। पुलिसकर्मी अन्य लोगों को भी लाठी दिखा रही हैं। वीडियो किसी घर से बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं दो और वीडियो ताजगंज क्षेत्र के बताए गए हैं। एक 26 सेकंड तो दूसरा 23 सेकंड का है। 26 सेकंड के वीडियो में कुछ युवक नजर आ रहे हैं। इनमें एक व्यक्ति पत्थर उठाकर फेंकता है। पीछे भीड़ नजर आ रही है। शोर भी मचा रहे हैं। एक घर से वीडियो बनाया गया। बाद में कई और युवक पत्थर फेंकते हैं। 23 सेकंड के वीडियो भी भीड़ नजर आ रही है। लोग जाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि मतदान के बाद हज्जूपुरा में दो गुटों में मारपीट की जानकारी मिली थी। एक पक्ष थाने आया था। मगर, तहरीर नहीं दी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीडियो संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि जांच की जाएगी।


ये भी पढ़ें - Agra Nikay Chunav: पति की सुनी न सास की, बहुओं ने चुना अपना नेता, परिवार में खूब हुई चर्चा लेकिन नहीं पड़ा असर

भाजपा कार्यकर्ता को कांग्रेसी ने बचाया

हरीपर्वत क्षेत्र का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वार्ड 27 मुरारीलाल खत्री इंटर कालेज पर भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। पुलिस कर्मियों ने हटने के लिए कहा। भाजपा कार्यकर्ता शशिकांत अवस्थी से पुलिसकर्मियों का विवाद हो गया। एक पुलिसकर्मी ने शशिकांत को डंडे मार दिए। इसी दौरान कांग्रेस नेता ओम शर्मा भी निकल रहे थे। वह पुलिसकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता के बीच आ गए। हालांकि पुलिस सभी को हटा देती है। किसी ने वीडियो बनाया। यह वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed