Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women also reached polling booth in large numbers to vote in Nikay Chunav in Agra

Agra Nikay Chunav: पति की सुनी न सास की, बहुओं ने चुना अपना नेता, परिवार में खूब हुई चर्चा लेकिन नहीं पड़ा असर

Fri, 05 May 2023 12:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 12:56 AM IST
सार

Agra Nikay Chunav: आगरा में बहुओं ने पति की सुनी न सास की अपना नेता चुनने मतदान केंद्र पहुंची। परिवार में खूब हुई चर्चा लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
Women also reached polling booth in large numbers to vote in Nikay Chunav in Agra
Agra Nikay Chunav: पति की सुनी न सास की, बहुओं ने चुना अपना नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। घर-परिवार के अहम फैसलों में उनके लिए पति, सास-ससुर की राय मायने है। ऐसे मौके भी आए, जब बहुओं ने खुद के निर्णय पर इनकी बात को तवज्जो दी। बात मतदान की आई तो बहुओं ने पति-सास की एक नहीं सुनी और अपने पसंदीदा प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के आगे बटन दबा दिया।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में 14.49 लाख मतदाता हैं। इसमें से पुरुषों की संख्या 7.85 लाख और 6.64 लाख हैं। मतदान प्रतिशत भले ही कम रहा हो, लेकिन महिलाओं ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझी। बूथ पर पति-सास और अन्य परिजनों के साथ आए और मतदान किया।
विज्ञापन

विकास के लिए वोट

ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी कृतिका गोयनका ने बताया कि अपनी कॉलोनी-मोहल्ले के विकास के लिए मैंने वोट दिया है। परिवार में प्रत्याशियों पर चर्चा कर एकमत राय भी बनी, लेकिन मैंने प्रत्याशी की छवि देखकर खुद की पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी राय अलग थी

दुर्गा नगर, नुनिहाई निवासी रेखा त्यागी ने बताया कि घरों में बड़े-बुजुर्ग और पति चुनाव में किसे वोट देना है, ये तय कर बता देते हैं। हमारे क्षेत्र की समस्याओं का कौन समाधान कराएगा, कौन प्रत्याशी सक्रिय है, इस पर मेरी अलग राय थी और पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया है। 

मन की बात सुनी

ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी अनामिका सिंह ने बताया कि घर-परिवार के फैसलों पर तो पति और बड़ों की बात को तवज्जो देती हूं। मतदान में तो मैं अपने मन की सुनती हूं। वार्ड में खड़े हुए सभी प्रत्याशियों के पेंफलेट पढ़े, उसकी व्यक्तिगत छवि क्या है, इसका आकलन कर वोट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed