{"_id":"6556e8349c095a360208a253","slug":"newly-married-woman-dies-after-five-months-of-marriage-sister-in-law-absconds-in-agra-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ननद हुई फरार; सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ननद हुई फरार; सास-ससुर गिरफ्तार
Fri, 17 Nov 2023 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Nov 2023 09:42 AM IST
सार
शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया, वहीं ननद फरार है।
विज्ञापन
काजल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के जगदीश पुरा थाना क्षेत्र में शादी के पांच महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 11 नवबंर की रात दहेज की मांग पूरी न होने के कारण बेटी के साथ मारपीट करने बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी ननद की तलाश की जा रही है।
ताजगंज थाना क्षेत्र के कलाल खेरिया निवासी राजवती ने बताया कि उन्होंने 25 जून को बेटी काजल (22) की शादी किशोरपुरा निवासी अनुराग के साथ की थी। उसने खुद को चांदी कारोबारी बताया था। मगर, जब बेटी शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति अनुराग ई-रिक्शा चालक है। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान करने लगे और दहेज में 2.50 लाख के साथ एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर काजल का उत्पीड़न बढ़ता चला गया।
ये भी पढ़ें - न्याय: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, महज छह महीने में दोषी को मिली उम्रकैद की सजा; देना होगा इतना अर्थदंड
विज्ञापन
पड़ोसी ने दी बेटी की मौत की सूचना
12 नवंबर को ससुराल से पड़ोसी ने काजल की मौत की सूचना दी। परिजन ने मौके पर पहुंचकर देखा तो काजल का शव घर के बाहर पड़ा था। आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने के कारण बेटी के साथ पति, सास-ससुर और ननद ने मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फांसी पर लटका दिया। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि दहजे हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी ननद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2023: इन लक्षणों के न करें नजर अंदाज, मिर्गी का इलाज संभव; इनके चक्कर में भी न पड़ें