Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue Cases Rise in Agra as Mosquitoes Hide Indoors, Four New Patients Found

घर के कोनों में छिपे मच्छर: डेंगू का  बढ़ा रहे खतरा, आगरा में दो बच्चों समेत चार नए मरीज मिले

Fri, 13 Nov 2026 05:20 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

आगरा में दो बच्चों समेत चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी का घर पर इलाज चल रहा है और हालत गंभीर नहीं है।
 

विज्ञापन
Dengue Cases Rise in Agra as Mosquitoes Hide Indoors, Four New Patients Found
डेंगू मच्छर, प्रतीकात्मक।

विस्तार

बाहर का तापमान कम होने पर मच्छर घरों में छिप रहे हैं। इससे डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। दो बच्चों समेत चार में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं 12 घरों के आसपास डेंगू का लार्वा मिला है। टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तेज बुखार, शरीर-मांसपेशियों में दर्द के 17 मरीजों के नमूनों की जांच कराई गई। इसमें दो बच्चों समेत चार में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर नहीं होने से घर पर ही इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मच्छर घर के कोनों, पर्दों और अलमारी में छिप रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में डेंगू का अभी दो से तीन सप्ताह तक और खतरा है। डेंगू के अब तक 32 मरीज हो गए हैं। पहले के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छररोधी साधन अपनाने, आसपास गंदगी न रहने देने, सुबह-शाम दरवाजे-खिड़की बंद रखने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed