फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nasbandi

नसबंदी मामले में जांच कमेटी गठित, रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

Fri, 31 Jul 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
nasbandi
टूंडला(फिरोजाबाद)। अविवाहित मानसिक रोगी युवक की नसबंदी मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी जांच कर अधिकारियों को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने एएनएम के विरुद्ध तहरीर दी है। नगर के एमपी रोड सुरमेवाली गली निवासी मानसिक रोगी युवक को पैसों का लालच देकर सीएचसी टूंडला की एक एएनएम ने उसकी नसबंदी करा दी थी। उसके बाद पांच सौ रुपये देकर उसे घर भेज दिया था। बृहस्पतिवार को युवक के परिजनों ने शिकायत देते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा से मामले से अवगत कराया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने जांच कराते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी। बताया कि सीएमओ को अवगत कराते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है। फिलहाल एएनएम सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने फोन के माध्यम से अवगत कराया कि युवक ने अपने आप को दो बच्चों का पिता बताया था। उसके बाद ही वह जिला अस्पताल लेकर गई थीं।
विज्ञापन

इधर परिजनों ने नसबंदी कराने ले जाने वाली एएनएम गीता शर्मा के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि उसे बातों में फंसाकर वह फिरोजाबाद ले गई, जहां उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। वह होश में आया तो उसकी नसबंदी हो चुकी थी। जब वह रोया, चिल्लाया तो उसे पांच सौ रुपये देकर चुप करा दिया। धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा अगर और पैसा चाहिए तो दिए मोबाइल नंबर पर बात कर लेना। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जबकि वे दो दिन से चक्कर काट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed