{"_id":"5f0b4e6e8ebc3e635e491742","slug":"murder-kasganj-news-agr450177579","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा- पड़ोसी ही निकला मासूम का कातिल, सूरत पहचानने पर कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा- पड़ोसी ही निकला मासूम का कातिल, सूरत पहचानने पर कर दी थी हत्या
विज्ञापन
कासगंज। 20 दिन पहले मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पड़ोसी ने ही चोरी के मंसूबे पूरे नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
24 जून को गांव बांकनेर निवासी राजेंद्र और उसके परिजन सुबह खेत पर काम करने गए थे। उनका 5 साल का मासूम बेटा यांशू घर में सो रहा था। दोपहर को जब खेत से काम पर करके परिजन वापस लौटे तो मासूम का शव पड़ा मिला। साथ ही घर का सामान बिखरा हुआ था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
सीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्वलांस टीम घटना की जांच कर रही थी। पुलिस को पहले से ही किसी नजदीकी या आसपास रहने वाले पर शक था। इसी आधार पर रविवार सुबह पुलिस ने बांकनेर रेल पुल के पास से पीड़ित के पड़ोसी सत्यवीर पुत्र ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि चोरी की वारदात में नाकाम रहने पर सत्यवीर ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि वह रुपये के लालच में राजेंद्र के घर में मौका पाकर घुस गया। घर के सभी लोग खेत पर गए हुए थे। 5 साल का यांशू सो रहा था। जैसे ही चोरी की शुरूआत की मासूम जाग गया और उसे पहचान लिया।
कार्रवाई के डर से उसने यांशू की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खून के धब्बे लगी कमीज बरामद की है। गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिरोही, निरीक्षक अपराध रामरज यादव, एसओजी प्रभारी मुकेश कुमार की 8 सदस्यीय संयुक्त टीम शामिल रही।
- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकारा है। उसे जेल भेज दिया है। आरोपी चोरी करने में सफल नहीं हो पाया था। कार्रवाई के डर से उसने मासूम की हत्या कर दी- राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी।