फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP and MLAs demand to Journalist Pankaj to be declared Corona warrior in agra

पत्रकार पंकज को कोरोना योद्धा घोषित किया जाए, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मांग

Sun, 10 May 2020 01:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
MP and MLAs demand to Journalist Pankaj to be declared Corona warrior in agra
वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ को कोरोना योद्धा घोषित कर उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दिए जाने मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत भेजकर कहा है कि पंकज के बच्चे छोटे हैं। परिवार की मदद की जानी चाहिए।
विज्ञापन


राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन, उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, दक्षिण के योगेंद्र उपाध्याय, एत्मादपुर के राम प्रताप सिंह चौहान, आगरा ग्रामीण की विधायक हेमलता दिवाकर, फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा ने पत्र लिखे हैं। 
विज्ञापन



कोरोना योद्धा थे पत्रकार पंकज

जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि पंकज कोरोना योद्धा थे। सरकार उन्हें कोरोना योद्धा घोषित करे। उनके बच्चे छह और 13 साल के हैं। परिवार में पत्नी और मां है। इन सबकी जिम्मेदारी पंकज पर थी। पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता भी की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जतिन प्रसाद ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी नेताओं से बात कर दिवंगत पत्रकार के परिजनों की मदद करने और सरकार से पत्रकार पंकज के परिवारीजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की। वरिष्ठ पत्रकार पंकज कोरोना से पीड़ित थे। हाल ही में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed