फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother son killed in road accident in firozabad

पुलिस चेकिंग से बचने की कोशिश में मैक्स से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

Tue, 13 Nov 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 13 Nov 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
mother son killed in road accident in firozabad
accident - फोटो : stluciatimes.com
फिरोजाबाद के जसराना में मैक्स गाड़ी की चपटे में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। बाइक किशोर चला रहा था। आगे पुलिस चेकिंग हो रही थी। हड़बड़ी में उसने बाइक दूसरी साइड में मोड़ दी, जिससे यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद के गांव निजामपुर गढूमा निवासी विमल किशोर की पत्नी सुनीता देवी (38) अपने पुत्र आसित कुमार के साथ बाइक से अपने मायके नगला मंगली घिरोर जा रही थी। घिरोर रोड पर पुलिस चेकिंग चल रही थी। 
विज्ञापन


चेकिंग की हड़बड़ी में बाइक चला रहे आसित (16) ने बाइक को दूसरी साइड लिया। सामने से तेज गति से आ रही मैक्स गाड़ी बाइक से भिड़ गई। दोनों ही वाहन तेज गति पर थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्स चालक पकड़ा

mother son killed in road accident in firozabad
मां-बेटे की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के दौरान पास में ही चेकिंग कर रही पुलिस की टीम दौड़ पड़ी और मैक्स को चालक सहित पकड़ लिया। पुलिस घायल मां-बेटे को जसराना के सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं गंभीर रूप से घायल आसित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय आसित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आसित की जेब से मिली मोबाइल नंबर की पर्ची के आधार पर पुलिस ने उसके मामा उम्मेद सिंह को सूचना दी। 

मां-बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की मानें तो पुलिस चेकिंग से बचने के प्रयास में हादसा हुआ है। कोतवाल दिनेश कुमार ने कहा कि हादसे में मां-बेटे की मौत हुई है। मैक्स चालक को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed