{"_id":"5f12ddf38ebc3e9ff91e9b75","slug":"monkeys-terror-in-kasganj-elderly-woman-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: बंदरों की घुड़की से डर कर छत से गिरी बुजुर्ग महिला, मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: बंदरों की घुड़की से डर कर छत से गिरी बुजुर्ग महिला, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Sat, 18 Jul 2020 05:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
बंदर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में बंदरों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। अमांपुर क्षेत्र के गांव नादरमई में एक बुजुर्ग महिला बंदरों की घुड़की से डर कर छत से नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिले के अन्य इलाकों में पहले ही बंदरों के हमले में जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन
गांव नादरमई निवासी 80 वर्षीय प्रेमवती पत्नी गोकुल शनिवार को छत पर रखी हुई लकड़ियों को उतारने के लिए गई थीं। छत पर बंदर थे। वो लकड़ियों को उठानी लगी। इसी दौरान कुछ बंदर उनके पास आ गए। बंदरों की घुड़की देने पर वो बचने के लिए सीढ़ियों की ओर भागी।
विज्ञापन
हड़बड़ी में उनका पैर फिसल गया और वो छत से नीचे गिर गईं। उनके गिरते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जब परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
बंदरों के उत्पात से परेशान हैं लोग
अमांपुर कस्बा में बंदरों की संख्या काफी अधिक हैं। जहां तहां बंदर झुंड बनाकर घूमते हुए नजर आते हैं। इन बंदरों के हमले से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। लोग नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं।
पहले भी हो चुकी है बंदरों के हमलों से मौत
- 01 मार्च को नदरई में बंदरों के हमले से एक वृद्ध की मौत हुई।
- 02 मार्च को सहावर के मोहल्ला कुरैशी में किशोरी की बंदरों के हमले में छत से गिर कर मौत हुई।
- 05 मार्च को दुर्गा कालोनी में महिला की बंदरों के हमले के कारण छत से गिर कर मौत
पहले भी हो चुकी है बंदरों के हमलों से मौत
- 01 मार्च को नदरई में बंदरों के हमले से एक वृद्ध की मौत हुई।
- 02 मार्च को सहावर के मोहल्ला कुरैशी में किशोरी की बंदरों के हमले में छत से गिर कर मौत हुई।
- 05 मार्च को दुर्गा कालोनी में महिला की बंदरों के हमले के कारण छत से गिर कर मौत