{"_id":"5b8193d242c7924646254f88","slug":"monkeys-attack-again-on-tourists-in-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में सैलानियों पर बंदरों ने फिर किया हमला, सप्ताह भर में तीसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में सैलानियों पर बंदरों ने फिर किया हमला, सप्ताह भर में तीसरी घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:07 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में बंदरों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर विजयवाड़ा से आए पर्यटकों के दल पर बंदरों ने शनिवार शाम को फिर हमला कर दिया। इस बार भी बंदरों के निशाने पर बच्चे ही रहे। सेंट्रल टैंक से आगे शू रैक के पास बंदरों के अचानक हमले से पर्यटक घबरा गए, लेकिन अन्य पर्यटकों ने छाते का डर दिखाकर बंदरों को भगाया।
विज्ञापन
सप्ताह भर में यह तीसरा मामला है, जब सैलानियों पर बंदरों ने हमला किया हो। विजयवाड़ा के 9 पर्यटकों का दल ताजमहल का दीदार करने आया। गाइड के साथ आए दल में तीन बच्चे भी थे जो सेंट्रल टैंक से आगे पहुंचे कि अचानक बाग और वाटर चैनल से निकलकर बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। साथ चल रहे गाइड और पर्यटकों ने अपने पास मौजूद छाते से उन्हें भगाया।
विज्ञापन
चमेली फर्श पर कुत्तों का आतंक
केवल बंदर ही नहीं, बल्कि ताज के चमेली फर्श तक आवारा कुत्तों का आतंक है। विदेशी पर्यटकों ने आवारा कुत्तों की मौजूदगी की कई बार शिकायत भी की है। पर्यटन विभाग के पास बंदरों और कुत्तों के आतंक की कई शिकायतें पहुंची हैं, लेकिन इन पर कोई रोक नहीं लग पा रही।
विज्ञापन
Trending Videos
ताजगंज के आवारा कुत्ते ताज के फोरकोर्ट, सेंट्रल टैंक और चमेली फर्श पर पर्यटकों के पास नजर आते हैं। आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक बंदरों और कुत्तों की ताज में मौजूदगी और बाहर सांड़, भैंस देखकर पर्यटकों में आगरा और ताज की छवि खराब हो रही है। पर्यटक ऐसे ही फोटो डालकर ताज का हंसी का पात्र बना देते हैं।
रद्दी की टोकरी में प्रमुख सचिव पर्यटन का आदेश
प्रमुख सचिव पर्यटन और महानिदेशक पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ताजमहल और आगरा किले पर बंदरों, कुत्तों के आतंक पर आगरा के कमिश्नर और डीएम को कार्रवाई के लिए कह चुके हैं।
ताजमहल की देखरेख और प्रबंधन कर रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार के मुताबिक नगर निगम को इस बारे में कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। बंदर, कुत्ते और आवारा जानवरों को पकड़ने की जिम्मेदारी उन्हीं की है।