{"_id":"6ac5cea36b1b962b0700da99","slug":"mlc-election-nomination-scrutiny-today-final-contest-to-be-clear-after-october-9-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, 9 अक्तूबर के बाद साफ होगी सियासी तस्वीर; मैदान में 35 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, 9 अक्तूबर के बाद साफ होगी सियासी तस्वीर; मैदान में 35 प्रत्याशी
Wed, 07 Oct 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:16 AM IST
सार
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कुल 35 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जिनके नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। 9 अक्तूबर तक नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की अंतिम तस्वीर साफ होगी; 27 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
वोटिंग मशीन स्रोत इंटरनेट
विस्तार
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए मंगलवार को नामांकन करने की मियाद खत्म हो गई। इसके साथ ही निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन दाखिल करने वालों की अंतिम सूची जारी कर दी है। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 20 दावेदारों ने नामांकन किया है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोकी है।
जारी सूची के अनुसार आगरा खंड स्नातक निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी), समाजवादी पार्टी से शशांक और बहुजन क्रांति पार्टी से आनंद कुमार मैदान में हैं। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से दक्ष कुमार और स्वदेशी हिंद पार्टी से मतेन्द्र सिंह गहलोत ने पर्चा भरा है। निर्दलीय अभ्यर्थियों में अनुराग सिंह, अम्बरीश कुमार, अम्बरीश पाल सिंह, अम्बेडकरी हसनूराम अम्बेडकरी, धर्मपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मानवेन्द्र सिंह चौहान, रघुराज सिंह, रनवीर सिंह, रामकिशन द्विवेदी, राहुल गुप्ता, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रूप सिंह और रूमा कुमारी शामिल हैं।
दूसरी ओर, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी से हरि किशोर तिवारी तथा समाजवादी पार्टी से आकाश अग्रवाल (वित्त विहीन वाले) मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, जगवीर सिंह, दिलीप कुमार, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, भोज कुमार शर्मा, मदन मोहन शर्मा, मोहम्मद वसीम, रण विजय यादव, राजू प्रसाद, राहुल पाराशर और सुनील कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। 7 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 9 अक्तूबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद ही चुनावी मैदान में सियासी घमासान को लेकर अंतिम तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।