Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Pakshalika Singh honored with a floral garland and a silver crown

Agra News: फूल माला, चांदी का मुकुट पहनाकर विधायक पक्षालिका सिंह का सम्मान

Thu, 26 Nov 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
MLA Pakshalika Singh honored with a floral garland and a silver crown
बाह: बाह में स्टेडियम का सपना पूरा होने पर विधायक पक्षालिका सिंह का हुआ सम्मान, तस्वीरें
बाह। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के साथ ही बाह में 40 साल पुराना स्टेडियम का सपना पूरा होने को है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम के निर्माण पर 23.29 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। बृहस्पतिवार को बाह पहुंचीं विधायक पक्षालिका सिंह को फूल माला एवं चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक पक्षालिका सिंह ने बताया देश को दो अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय सिंह चौहान एवं अजित भदौरिया देने वाले बाह क्षेत्र में स्टेडियम न होने की वजह से प्रतिभाओं को अभ्यास के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे थे। उन्होंने मामला विधानसभा में उठाया। इसके बाद उगनपुरा में 2.476 हेक्टेयर जमीन युवा कल्याण विभाग के नाम अधिग्रहीत की गई। कैबिनेट में युवा कल्याण विभाग से खेल विभाग में जमीन के हस्तांतरण का प्रस्ताव पास होने के साथ ही स्टेडियम निर्माण की हर बाधा पूरी हो गई है। उन्होंने कहा 400 मीटर के ट्रैक के साथ जिले में सबसे बड़े स्टेडियम की सौगात बाह तहसील को मिली है। स्टेडियम में सेना में भर्ती होने वाले युवक एवं युवतियों को भी अभ्यास के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। सम्मानित करने वालों में हृदय नरायन शर्मा, सुरेश पचौरी, गौरव भदौरिया, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, आशुतोष नेहरू, अविनाश भदौरिया, गिरजेश भदौरिया, केके भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed