फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing girls found in hotel after 16 hours in Agra

Agra News: दो बहनों के अपहरण की सूचना पर चकरघिन्नी बनी पुलिस, 16 घंटे बाद होटल में मिलीं

Sat, 09 Jul 2022 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 10:21 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा से लापता दो बहनों की तलाश में पुलिस 16 घंटे तक चकरघिन्नी बनी रही। पुलिस को उनके अपहरण की सूचना दी गई थी। 

विज्ञापन
missing girls found in hotel after 16 hours in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की दो बहनों के अपहरण की सूचना पर पुलिस 16 घंटे दौड़ती रही। शुक्रवार को दोनों कमला नगर के एक होटल में मिलीं। उन्होंने बताया कि पिता से नाराज होकर घर से निकल गई थीं। सिकंदरा क्षेत्र की बालिग बहनें गुरुवार की सुबह 8:45 बजे घर से पास में ही हलवाई की दुकान से नाश्ता लेने निकली थीं। दस मिनट बाद ही एक बहन के मोबाइल नंबर से भाई के मोबाइल पर मैसेज आया। 

विज्ञापन


मैसेज में लिखा था कि भाई हमें बचा लो, पुलिस के पास जा जल्दी। इससे परिवारीजन दहशत में आ गए। वह हलवाई की दुकान पर आए। कैमरे लगे थे। फुटेज देखी तो पता चला कि दोनों सर्विस रोड पर खड़ी थीं। तभी ईको वैन आती है। इससे कई वाहन रुक जाते हैं। जब ईको वैन जाती है तो दोनों नहीं थीं। यह देखकर परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मैसेज भी दिखा दिया।

विज्ञापन

गुस्से में घर छोड़कर गईं दोनों   

थाना सिकंदरा पुलिस की टीम युवतियों की तलाश में लग गई। पुलिस सर्विलांस की भी मदद ली। युवतियां कमला नगर स्थित एक होटल में मिल गईं। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। छोटी बहन का कहना था कि वह पढ़ना चाहती है। पिता पढ़ा नहीं रहे हैं। इस कारण वो नाराज थी। गुस्से में घर से निकल आई। बड़ी बहन भी उसके साथ आ गई थी। वह ऑटो से कमला नगर आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवतियों के पिता से बात की। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार साही का कहना है कि दोनों बहनें नाराज होकर घर से निकल आई थीं। उनकी काउंसिलिंग की गई। समझाया गया कि फिर कभी ऐसा नहीं करें। इससे वो मुसीबत में पड़ सकती हैं। इस पर वो मान गईं। इसके बाद दोनों के  परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed