बदनामी के डर से दी जान: युवक ने वायरल किए फोटो, किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर किशोरी के फोटो खींच थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद बदनामी के डर से किशोरी ने रविवार को फंदे से लटककर जान दे दी। मामले में युवक, उसके मां-पिता समेत चार लोगों के खिलाफ थाना एत्मादपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता के पिता ने 19 मई को थाने में दी तहरीर में बताया था कि गांव के ही एक युवक विशाल ने घर में घुसकर उनकी 16 वर्षीय बेटी के आपत्तिजनक फोटो खींचे थे। इसके बाद फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फोटो वायरल कर दिए।
ससुराल की चौखट पर धरना: रूठी पत्नी को मनाने के लिए 31 घंटे बैठा रहा पति, नहीं खुला दरवाजा
आरोपी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटाने के एवज में डेढ़ लाख रुपये मांग रहा था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों विशाल, उसके पिता राजू, मां प्रीति और सूरज राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
रविवार को किशोरी ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसके पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ अर्चना सिंह ने कमरे का दरवाजा तोड़वाकर किशोरी के शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आगरा में शर्मनाक वारदात: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल
सीओ ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पहले ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। फर्जी फेसबुक अकाउंट को भी बंद करा दिया गया था।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।