{"_id":"6091523d8ebc3efbf07a765c","slug":"mathura-minister-laxminarayan-gave-one-crore-rupees-for-oxygen-plant-kosi-news-agr4907419128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ऑक्सीजन प्लांट के लिए मंत्री लक्ष्मीनारायण ने दिए एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ऑक्सीजन प्लांट के लिए मंत्री लक्ष्मीनारायण ने दिए एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोविड-19 महामारी से लोगों के जीवन की रक्षा के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कोसीकलां में सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं। मंगलवार को ही प्रस्ताव बनाकर सीडीओ को भेज दिया।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस समय मरीजों के लिए ऑक्सीजन की बेहद जरूरत है लेकिन मांग बढ़ने से इसका संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में हम सबको इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास करना होगा। इसलिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए धनराशि दी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हम सब को एकजुटता दिखानी होगी।
सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। तभी इस जंग को जीता जा सकता है। चौधरी ने आम लोगों से मास्क का हमेशा उपयोग करने के साथ-साथ कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की।