{"_id":"5cb7f243bdec22146230a6eb","slug":"mathura-lok-sabha-election-2019-live-up-cabinet-minister-srikant-sharma-casts-his-vote","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro आगरा में पत्नी संग बघेल ने किया मतदान, मथुरा में श्रीकांत शर्मा ने डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro आगरा में पत्नी संग बघेल ने किया मतदान, मथुरा में श्रीकांत शर्मा ने डाला वोट
Thu, 18 Apr 2019 08:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने पत्नी संग डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए ब्रज की तीन सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। शाम तक मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ बरकरार रही।
आगरा के साकेत इंटर कॉलेज बूथ पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने पत्नी संग वोट डाला। बता दें कि पिछले चुनाव में आगरा से रामशंकर कठेरिया जीते थे। इस बार कठेरिया की जगह एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन में पहुंचकर अपने गांव गांठोली के पोलिंग बूथ में मतदान किया। मतदान के बाद श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विकास हमारी पहचान है हमारा मुख्य मुद्दा है।
विज्ञापन
ब्रज के मैदान में 37 प्रत्याशी
गोवर्धन में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ। मतदाताओं ने भाग्यविधाता बनकर ब्रज के सियासी मैदान में उतरे हेमा मालिनी और राज बब्बर समेत 37 लड़ाकों की किस्मत लिखी।
मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जबरदस्त तैयारी की गई। तीनों सभी लोकसभा क्षेत्रों में मॉडल बूथ के साथ इस बार महिलाओं के लिए खास सखी बूथ भी बनाए गए। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे।
लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी, देखें वीडियो