{"_id":"5dbebc7d8ebc3e93b9525126","slug":"maternity-woman-did-not-get-treatment-in-hospital-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस के इंतजार में अस्पताल के दरवाजे पर तड़पती रही प्रसूता, चिकित्सकों ने नहीं किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस के इंतजार में अस्पताल के दरवाजे पर तड़पती रही प्रसूता, चिकित्सकों ने नहीं किया इलाज
Tue, 05 Nov 2019 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में प्रसव के बाद पीड़ा कराहती प्रसूता को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। पति ने सरकारी एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन दो घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस नहीं आई। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में भी उसे कोई उपचार नहीं मिला।
शहर की नई बस्ती सहावर गेट निवासी आरती पत्नी जितेंद्र ने शनिवार रात अपने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। रविवार सुबह जितेंद्र उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गया।
आरोप है कि वहां चिकित्सकों ने प्रसूता को उपचार नहीं दिया बल्कि खून की कमी बताते हुए तत्काल अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जितेंद्र ने एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 पर कॉल किया।

दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
कई बार फोन करने के बावजूद भी सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक प्रसूता अस्पताल के दरवाजे पर ही दर्द से कराहती रही। काफी देर बाद एंबुलेंस आई तो पति उसे अलीगढ़ ले गया।
सीएमएस राजकिशोर ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी किसी ने नहीं दी। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता तो उसकी तत्काल मदद करते। फिर भी हम जानकारी कर रहे हैं आखिर क्या प्रकरण है।
सीएमएस राजकिशोर ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी किसी ने नहीं दी। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता तो उसकी तत्काल मदद करते। फिर भी हम जानकारी कर रहे हैं आखिर क्या प्रकरण है।