फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Woman Kidnapped And Sexual Assault One Accused Arrests

शर्मनाक: आगरा में घर से उठाकर विवाहिता से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM IST
सार

  • सिकंदरा क्षेत्र का मामला
  • घर से उठाकर ले गया था
  • आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Married Woman Kidnapped And Sexual Assault One Accused Arrests
दुष्कर्म सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

आगरा में सिकंदरा के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का युवक उसे घर से उठाकर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार शाम को सात बजे घर में काम कर रही थी। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। तभी गांव का बनी सिंह घर में आ गया। उसने विवाहिता को अकेला देखकर पकड़ लिया। इसके बाद बाहर खाली प्लाट में उठाकर ले गया, विरोध पर धमकी दी। इससे वो दहशत में आ गई। आरोप है कि विवाहिता के साथ बनी सिंह ने दुष्कर्म किया। उधर, आवाज सुनकर परिजन आ गए। इस पर आरोपी भाग निकला। परिजनों ने शनिवार रात तकरीबन 11 : 30 बजे पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: कोई घूंघट में पहुंचा तो कोई दल-बल के संग, तस्वीरों में देखें नामांकन के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। परिजनों ने पीड़िता की हालत मानसिक रूप से कमजोर बताई है। उसका मेडिकल कराया गया है। केस में सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed