फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पंचायत चुनाव: कोई घूंघट में पहुंचा तो कोई दल-बल के संग, तस्वीरों में देखें नामांकन के रंग

Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: last day of nomination for Panchayat elections in Agra
पंचायत चुनाव 2021: नामांकन के दौरान की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। प्रत्याशी शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। पहले दिन 690 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 3673 उम्मीदवारों ने 15 ब्लॉक कार्यालयों पर पर्चा भरा। कलक्ट्रेट में 51 वार्डों से 325 जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। नामांकन के दौरान चुनावी रंग देखने को मिले। कई महिला प्रत्याशी घूंघट में नामांकन करने पहुंचीं तो कई प्रत्याशी दल-बल के साथ।      

up panchayat chunav 2021: last day of nomination for Panchayat elections in Agra
सांसद राजकुमार चाहर के साथ जिला पंचायत सदस्य का नामांकन करने पहुंचीं भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट परिसर में दोपहर तीन बजे भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल के साथ वार्ड 1 से 7 तक के प्रत्याशी पर्चा भरने के लिए पहुंचे। वार्ड 26 से मंजू भदौरिया, वार्ड 42 से प्रदीप के साथ सांसद राजकुमार चाहर पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विजय शिवहरे और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
up panchayat chunav 2021: last day of nomination for Panchayat elections in Agra
नामांकन के लिए जातीं महिला प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के लिए कई महिला प्रत्याशी दुल्हन की तरह सज संवर कर पहुंचीं। गले में सोने के हार और बनारसी साड़ी में आई प्रत्याशी चर्चा में भी रहीं। महिलाओं के साथ उनके रिश्तेदार भी आए। कुछ महिला प्रत्याशी नामांकन के लिए घूंघट में आईं। कलक्ट्रेट परिसर में उन्होंने घूंघट नहीं उठाया। जब नामांकन कक्ष में निर्वाचन अधिकारी ने टोका, तब महिलाओं ने घूंघट उठाकर पर्चा जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: last day of nomination for Panchayat elections in Agra
कलक्ट्रेट में नामांकन के बाद सेल्फी लेतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
देवरानी-जिठानी आमने-सामने
जिला पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड 36 से जेठानी व देवरानी आमने-सामने हैं। एक सपा समर्थित हैं, जबकि दूसरी बसपा समर्थित में खड़ी है। वार्ड 36 में 12 उम्मीदवारों ने शनिवार को नामांकन किया।

एक नाम की तीन प्रत्याशी
वार्ड 26 में सावित्री नाम से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। एक भाजपा, एक बसपा समर्थित जबकि एक निर्दलीय हैं। इसी तरह वार्ड 5 और 7 में भी दो-दो उम्मीदवार एक ही नाम के हैं।
विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: last day of nomination for Panchayat elections in Agra
नामांकन पत्र दाखिल करती महिला प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन शनिवार को बाह, जैतपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तमाम महिलाएं घूंघट में पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचीं। क्षेत्र पंचायत के सदस्य के लिए नामांकन की लाइन में लगीं प्रतापपुरा की शकुंतला, संगीता, बिजौली की पूजा, गौंसिली की ज्योति  ने बताया कि अपने वार्ड के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed