{"_id":"6339be3787aa87406516cbc3","slug":"married-woman-harassed-for-dowry-got-abortion-and-gave-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बना हैवान: दहेज के लिए किया प्रताड़ित, गर्भपात कराया और दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बना हैवान: दहेज के लिए किया प्रताड़ित, गर्भपात कराया और दे दिया तीन तलाक
Mon, 03 Oct 2022 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 07:31 AM IST
सार
कोतवाली देहात के प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा कोतवाली देहात में एक महिला ने पति सहित पांच ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुरालीजन ने देहज के लिए प्रताड़ित किया, गर्भपात कराया और गले में रस्सी डाल जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
गांव रारपट्टी निवासी अब्दुल फारुक ने कासगंज के बिलराम गेट निवासी मुजीब अहमद सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि फरवरी 2020 में उन्होंने अपनी पुत्री फराह की शादी मुजीब अहमद के साथ की थी। दिए गए दान-दहेज से बेटी के ससुरालीजन खुश नहीं हुए। उन्होंने एक इनोवा कार सहित पांच लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर बेटी को परेशान करने लगे। फराह ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुरालीजन द्वारा उसे अलीगढ़ में एक किराए के मकान में कर दिया।
करीब छह माह पूर्व फराह चार माह की गर्भवती थी, तो ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान जब उसने बेटी से मिलने की कोशिश की तो उसके ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया। फोन पर भी बात नहीं करने दी। 9 अगस्त को उनका पुत्र शोएव उससे मिलने अलीगढ़ पहुंचा तो गालीगलौज करने लगे और फराह को मारने-पीटने लगे। इसके बाद फराह कासगंज चली गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Tajmahal: ताज के 500 मीटर के दायरे में 115 कारोबारियों को 17 अक्तूबर तक का दिया गया समय, चस्पा किए गए नोटिस