{"_id":"6339abdee39c6f2235784aae","slug":"time-given-till-october-17-to-115-businessmen-within-500-meters-of-tajmahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tajmahal: ताज के 500 मीटर के दायरे में 115 कारोबारियों को 17 अक्तूबर तक का दिया गया समय, चस्पा किए गए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tajmahal: ताज के 500 मीटर के दायरे में 115 कारोबारियों को 17 अक्तूबर तक का दिया गया समय, चस्पा किए गए नोटिस
Sun, 02 Oct 2022 08:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Oct 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के लिए विकास प्राधिकरण ने रविवार को 15 होटल व रेस्टोरेंट, 15 से अधिक मार्बल व हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम, पेठा स्टोर सहित 115 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस की एक प्रति उनके प्रतिष्ठानों पर चस्पा की गई है। जिस पर लिखा 17 अक्तूबर तक व्यवसाय बंद करें। ऐसा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना में पुलिस प्रशासन बलपूर्वक प्रतिष्ठानों को बंद कराएंगे। जिसके लिए संचालक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज में रविवार को दोपहर एक बजे तक सभी बाजार बंद रहे। दोपहर बाद होटल, रेस्टोरेंट, हैंडलूम व मार्बल एंपोरियम, पेठा स्टोर, जूता-चप्पल व अन्य दुकानें खुल गईं। छुट्टी के दिन पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के अनुसार अगले तीन दिन नोटिस की प्रक्रिया जारी रहेगी।
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि 500 मीटर दायरे का सीमा निर्धारण कार्य अंतिम चरण में है। पुलिस, राजस्व व एडीए की 20 सदस्यीय संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है। 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में तत्काल व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। जिनका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों के लिए सामान लाने पर रोक
विकास प्राधिकरण ने ताजमहल के आस पास संचालित सभी प्रतिष्ठानों के लिए नए थोक माल की आवक पर रविवार को रोक लगा दी है। बैरियर पर पुलिस माल वाहकों की जांच करेगी।
विज्ञापन
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला