फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman Harassed for dowry got abortion and gave triple talaq

पति बना हैवान: दहेज के लिए किया प्रताड़ित, गर्भपात कराया और दे दिया तीन तलाक

Mon, 03 Oct 2022 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 07:31 AM IST
सार

कोतवाली देहात के प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Married woman Harassed for dowry got abortion and gave triple talaq
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

एटा कोतवाली देहात में एक महिला ने पति सहित पांच ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुरालीजन ने देहज के लिए प्रताड़ित किया, गर्भपात कराया और गले में रस्सी डाल जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

 
गांव रारपट्टी निवासी अब्दुल फारुक ने कासगंज के बिलराम गेट निवासी मुजीब अहमद सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि फरवरी 2020 में उन्होंने अपनी पुत्री फराह की शादी मुजीब अहमद के साथ की थी। दिए गए दान-दहेज से बेटी के ससुरालीजन खुश नहीं हुए। उन्होंने एक इनोवा कार सहित पांच लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर बेटी को परेशान करने लगे। फराह ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुरालीजन द्वारा उसे अलीगढ़ में एक किराए के मकान में कर दिया। 
विज्ञापन


करीब छह माह पूर्व फराह चार माह की गर्भवती थी, तो ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान जब उसने बेटी से मिलने की कोशिश की तो उसके ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया। फोन पर भी बात नहीं करने दी। 9 अगस्त को उनका पुत्र शोएव उससे मिलने अलीगढ़ पहुंचा तो गालीगलौज करने लगे और फराह को मारने-पीटने लगे। इसके बाद फराह कासगंज चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Tajmahal: ताज के 500 मीटर के दायरे में 115 कारोबारियों को 17 अक्तूबर तक का दिया गया समय, चस्पा किए गए नोटिस

घर से ले गए महिला को 

पिता ने बताया कि 30 सितंबर को बेटी के ससुराल वाले अलीगढ़ ले जाने की बात कहकर ले आए और बदरिया मोड़ पर मुजीब अहमद ने तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed