बेरहम ससुराल वाले: तारीख करने आई थी विवाहिता, बाल पकड़कर पीटा, लोग बनाते रहे VIDEO
कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि महिला की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिला में कचहरी पर दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख करने आई महिला को ससुराल वालों ने बाल पकड़कर पीट दिया। वो चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उसे बचाने वाला कोई नहीं था। इस दौरान लोग उसका वीडियो बनाते रहे, जिसे अब वायरल कर दिया है। वहीं महिला का आरोप है कि अधिवक्ताओं ने भी उसके साथ मारपीट की।
यहां का है मामला
शहर के मोहल्ला रेवाड़ी निवासी ललिता ने बताया कि ससुराल वालो्ं द्वारा किए गए उत्पीडन का पांच वर्ष पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। ये मामला अदालत में विचाराधीन है। इसकी बृहस्पतिवार को तारीख थी, तो ललिता पिता के साथ कचहरी तारीख करने आई थी। उसने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे कचहरी चौराहा पर जेठ सनी, देवर गुड्डू, विकास, छोटेलाल और धीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने उसे घेर लिया और गालीगलौज करने लगे।
ये भी पढ़ें - दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस
कर दी मारपीट
महिला का आरोप है कि सभी ने एकराय होकर कहा कि मुकदमे की पैरवी करना बंद कर दे, नहीं तो जान से मार देंगे। विरोध किया तो जेठ ने बाल पकड़े व अन्य ने लात घूंसों से पीटा। आरोप है कि मारपीट में वकील भी साथ थे। पीड़िता ने बताया कि मारपीट का लोगों वीडियो बनाते रहे, लेकिन उसे किसी ने बचाया नहीं।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: पत्नी के अश्लील फोटो देख उड़े पति के होश, रिश्तेदार ने की ये हरकत, पूरा परिवार हो रहा शर्मिंदा...
वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही और महिला अपने बचाव में चिल्ला रही है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि महिला की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।