फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband senses flew away Seeing obscene photos of wife whole family is getting embarrassed

शर्मनाक: पत्नी के अश्लील फोटो देख उड़े पति के होश, रिश्तेदार ने की ये हरकत, पूरा परिवार हो रहा शर्मिंदा...

Thu, 16 Feb 2023 08:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

रिश्तेदार ने महिला को बदनाम करने के लिए पति के मोबाइल पर उसके अश्लील फोटो भेज दिए। रिश्तेदार युवक की इस हरकत के बारे में जब घरवालों को जानकारी हुई, तो वे शर्मिंदा हो गए। मामले में थाना सिकंदरा में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 

विज्ञापन
husband senses flew away Seeing obscene photos of wife whole family is getting embarrassed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में युवती के रिश्तेदार युवक ने वीडियो कॉल कराकर अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर फोटो युवती के पति के मोबाइल पर भेज दिए। फर्जी फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप पर डालकर बदनाम कर दिया। पीड़िता के पिता ने थाना सिकंदरा में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


युवती सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी पलवल, हरियाणा में हुई है। फरवरी 2022 में वो अपने रिश्ते की चाची के घर ननद की शादी में आई थी। यहां उन्हें चाची का भाई मिला। उसने मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद कॉल करके बातचीत करने लगा। एक दिन पलवल में उनके घर पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने युवती के जबरन फोटो खींच लिए। तब घर में वो अकेली थी। धमकी दी कि मैं जैसा कहता हूं, वैसा करती रहना। अगर, ऐसा नहीं करोगी तो फोटो परिजन और ससुरालियों को भेज देगा। उसने वीडियो काॅल करके अश्लील फोटो भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दुल्हन की ऐसी जिद: 12वीं की परीक्षा देने के लिए रुकवाई विदाई, तीन घंटे तक दूल्हे संग बरात भी करती रही इंतजार

पति के मोबाइल पर भेजे फोटो 

बाद में रिश्तेदार ने युवती के पति के मोबाइल पर फोटो भेज दिए। दो लाख रुपये की मांग भी की। ऐसा नहीं करने पर फोटो फर्जी फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल कर दिए। इस बात की जानकारी गांव के लोगों से हुई। इससे परिवार दहशत में आ गया। युवती के पिता ने रिश्तेदार महिला से बात की। मगर, उन्होंने अपने भाई का पक्ष लिया। इसके साथ ही अभद्रता भी की। इससे परिवार डर गया। बुधवार को युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई की मांग की है।


ये भी पढ़ें-  Mainpuri: 13 साल बाद देखी बाहर की दुनिया तो बिलख पड़ी महिला बंदी, पति की हत्या के जुर्म में थी बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed