फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marriage Of Girl With Protection In Police

पुलिस के पहरे में होगी शादी: युवती ने विवाह में व्यवधान डालने की आशंका पर लगाई थी मदद की गुहार

Wed, 19 May 2021 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 May 2021 12:32 AM IST
सार

युवती की 21 मई को शादी है। युवती को डर है कि चाचा के परिवार के लोग शादी में व्यवधान डाल सकते हैं। इससे युवती दहशत में है।

विज्ञापन
Marriage Of Girl With Protection In Police
marriage - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक युवती ने परिवार में चल रहे विवाद के बाद शादी में व्यवधान डाले जाने की आशंका जाहिर की। इसके लिए समाजसेवी और राज्य महिला आयोग की सदस्य से मदद मांगी। इसमें शादी के दौरान पुलिस तैनात कराने का आग्रह किया। ट्वीट होने पर एसएसपी ने थाना पुलिस को निर्देशित किया। पुलिस ने युवती को भरोसा दिलाया कि शादी के दिन मैरिज होम में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 

विज्ञापन


एत्माद्दौला के मोती महल की रहने वाली युवती का अपने चाचा और चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले दोनों के परिवार में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी थी। युवती की 21 मई को शादी है। युवती को डर है कि चाचा के परिवार के लोग शादी में व्यवधान डाल सकते हैं। इससे युवती दहशत में है। 
विज्ञापन


समाजसेवी नरेश पारस ने बताया कि युवती ने उनसे और राज्य महिला आयोग की सदस्य से मदद की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने ट्वीट करके आगरा पुलिस से शिकायत की। उन्होंने पुलिस सुरक्षा में युवती की शादी कराने का आग्रह किया। एसएसपी के निर्देश पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने युवती से संपर्क किया। उसे बताया कि शादी में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शादी में पुलिस लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग
कासगंज: कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की हुई मौत, नए मामलों में आई कमी, यहां मिले पॉजिटिव केस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed