{"_id":"60a0b2d333f6d92d3c0a55de","slug":"thalassemia-patient-four-year-old-hemya-needs-help-for-operation-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग
Thu, 20 May 2021 10:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 May 2021 10:27 AM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्ची हेम्या के इलाज में मदद का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की राशि प्राथमिक तौर पर दे दी गई है।
विज्ञापन
थैलेसीमिया पीड़ित हेम्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में चार साल की मासूम बच्ची हेम्या जन्म से ही गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से ग्रसित होने के कारण जिंदगी और मौत से जूझ रही है। बच्ची को हर माह खून चढ़ाना पड़ता है। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
चिकित्सकों के मुताबिक, बच्ची का मैरो ट्रांसप्लांट करना है। इस पर करीब 27 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। मिलाप संस्था ने बच्ची के लिये करीब साढे़ छह लाख रुपये एकत्र भी कर दिए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्ची के ऑपरेशन में मदद का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि प्राथमिक तौर पर शामिल की है।
विज्ञापन
बाकी के लिए अभी और मदद की दरकार है। इस पुनीत कार्य में आप भी सहयोगी बन सकते हैं। सहायता राशि इस अकाउंट (खाताधारक- लोकेश कुमार) खाता संख्या -0274104000105156 और आईएफएससी कोड-आईबीकेएल 0000274 में जमा की जा सकती है।
विज्ञापन