फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Kasganj At 18 May Two Covid Patients Died And 24 New Positive Found

कासगंज: कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की हुई मौत, नए मामलों में आई कमी, यहां मिले पॉजिटिव केस

Wed, 19 May 2021 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 May 2021 12:32 AM IST
सार

मंगलवार को कासगंज में दो संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया वहीं 24 नए मरीज सामने आए हैं। मृतक संख्या 128 पर पहुंच गई है।
 

विज्ञापन
Corona Virus In Kasganj At 18 May Two Covid Patients Died And 24 New Positive Found
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कासगंज में कोरोना संक्रमितों के मामलों में भले ही कमी दर्ज की जा रही हो, लेकिन मौत का सिलसिला अभी तक थमा नहीं हैं। मंगलवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 128 पर पहुंच गया। वहीं 24 नए कोरोना संक्रमित निकले। जिससे संक्रमितों की संख्या 4129 पर पहुंच गई।

विज्ञापन


गोसपुर निवासी महिला रामबेटी (60) पत्नी साधू सिंह के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं फरीदपुर निवासी श्रीकांत (65) पुत्र जयलाल ने भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिला में  2230 लोगों की जांच कराई। जिसमें से 1262 लोगों की एंटीजन से जांच की गई। जिसमें 6 लोग संक्रमित निकल। टूनेट से 3 जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। आरटीपीसीआर से प्राप्त हुई रिपोर्ट में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ये संक्रमित जिला जेल, सिरोली, सहावर के एटा रोड , चंदनपुर, अमांपुर के नगला मय्या, सिढ़पुरा के हमीरगंज क्षेत्र में सामने आए। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला में दो कोरोना संक्रमितों की जिला अस्पताल पर मौत हुई है। जबकि 24 नए संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।-डा. अनिल कुमार, सीएमओ

फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण के 40 नए मरीज मिले, पांच ने तोड़ा दम, देहात में तेजी से फैल रहा वायरस
मथुरा: गंभीर बीमारी से जूझ रही बिटिया की मदद को आगे आया अमर उजाला फाउंडेशन, आप भी कर सकते हैं सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed