फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marriage home owner commits suicide: Hurt by wife committed suicide by hanging himself married 11 months ago

मैरिज होम मालिक ने की आत्महत्या: पत्नी की इस बात से हुआ आहत, फंदे पर लटक कर दी जान; 11 महीने पहले हुई थी शादी

Sun, 30 Mar 2025 10:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 10:47 PM IST
सार

आगरा में 20 वर्षीय मैरिज होम संचालक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। 11 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। बताया गया है कि पत्नी से झगड़े के बाद उसने खौफनाक कदम उठाया। 
 

विज्ञापन
Marriage home owner commits suicide: Hurt by wife committed suicide by hanging himself married 11 months ago
मैरिज होम मालिक ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में झगड़े से नाराज होकर पत्नी के मायके चले जाने पर मैरिज होम मालिक गुरुदयाल कुशवाह (20) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह दरवाजा तोड़कर शव उतारा गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: इस शहर में बनेगा धरोहर क्षेत्र...सिर्फ दो मंजिल तक ही बन सकेंगे भवन, मास्टर प्लान में लागू किए प्रतिबंध
विज्ञापन




 
Trending Videos

नाराज होकर पत्नी चली गई थी मायके
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के मोहन नगर, प्रकाश नगर निवासी गुरुदयाल कुशवाह घर के पास ही मैरिज होम चलाते थे। खेरिया मोड़, शाहगंज की युवती के साथ 11 महीने पहले शादी हुई थी। शनिवार को दिन में किसी बात पर दोनों में मारपीट हो गई। पत्नी ने कॉल कर अपने मायके वालों को बुलाया और मायके चली गई। पत्नी के जाने से नाराज गुरुदयाल ने कमरे में खुद को बंद कर लिया।

ये भी पढ़ें -  जेएस यूनिवर्सिटी: कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को रिमांड पर लेगी पुलिस, फर्जी डिग्रियों से नाैकरी का खुलेगा राज

 
विज्ञापन

सुबह-सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश
रविवार सुबह 5 बजे परिजन ने दरवाजा खटखटाया। कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से झांककर देखा तो गुरुदयाल पंखे से लटके थे। दरवाजा तोड़कर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन में कोहराम मच गया। पत्नी भी आ पहुंची। वह भी रो-रोकर बेहाल है।

ये भी पढ़ें -  Agra: सीकरी में दो पक्ष भिड़े...जमकर पथराव और मारपीट, फायरिंग में किशोर को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed