फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   JS University Chancellor Dr Sukesh Yadav and Registrar will be taken on police remand

जेएस यूनिवर्सिटी: कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को रिमांड पर लेगी पुलिस, फर्जी डिग्रियों से नाैकरी का खुलेगा राज

Sun, 30 Mar 2025 10:42 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसी जेएस यूनिवर्सिटी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। खाते फ्रीज कराने के बाद पुलिस अब कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए न्यायालय में अपील दायर की गई है।
 

विज्ञापन
JS University Chancellor Dr Sukesh Yadav and Registrar will be taken on police remand
जेएस यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फर्जी डिग्री कांड में फंसे कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा की मुश्किलें फिरोजाबाद पुलिस की तरफ से भी बढ़ने वाली हैं। पुलिस ने जयपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों को पांच दिन की कस्टडी में लेने के लिए न्यायालय में अपील दायर कर दी है। जिनको कस्टडी में लेने के बाद शिकोहाबाद पुलिस पेपर लीक, फर्जी डिग्री एवं फर्जी डिग्रियों के आधार पर लगाई गईं नौकरियों के बारे में सख्ती से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


 

जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को एसओजी जयपुर जेल भेज चुकी है। जिनकी जमानत की याचिका जयपुर न्यायालय में भी दाखिल की गई है, लेकिन फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन ने जेएस यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ के खिलाफ सख्ती बरतना शुरु कर दी है। 

ये भी पढ़ें-UP: इस शहर में बनेगा धरोहर क्षेत्र...सिर्फ दो मंजिल तक ही बन सकेंगे भवन, मास्टर प्लान में लागू किए प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद में कुलाधिपति, रजिस्ट्रार, डॉ. पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ दो केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। नोटिसों के जवाब न मिलने पर पुलिस प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के 26 खातों में जमा लगभग 83 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिये थे। 

 
विज्ञापन

अब पुलिस जयपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के प्रयास कर रही है। जिसकी कवायद पुलिस प्रशासन ने शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने फिरोजाबाद न्यायालय में आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अपील दायर की है। 

ये भी पढ़ें-Operation Brahma: आगरा से म्यांमार गई मेडिकल टीम, 35 टन राहत सामग्री भी 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भेजी

न्यायालय से आदेश मिलने के बाद शिकोहाबाद पुलिस जयपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने जयपुर रवाना होगी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को कस्टडी में लेने के बाद उनसे पूछताछ में पुलिस प्रशासन फर्जी डिग्री प्रकरण, फर्जी डिग्री कहां-कहां बांटी गई हैं, फर्जी डिग्रियों के आधार पर अब तक कितनी नौकरी लगवाने में मदद की गई है, इसके अलावा पीएचडी की डिग्रियों तथा अन्य कोर्सों की डिग्रियों के बारे में भी सख्ती से पूछताछ करेगी।


 

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदाैरिया ने बताया कि हमने जयपुर जेल में बंद आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अपील दायर की है। इस केस की विवेचना के लिए एक सहायक विवेचना अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। आरोपियों को कस्टडी में लेने के बाद इस पूरे रैकेट के बारे में सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed