फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heritage areas have been decided in master plan implemented

UP: इस शहर में बनेगा धरोहर क्षेत्र...सिर्फ दो मंजिल तक ही बन सकेंगे भवन, मास्टर प्लान में लागू किए प्रतिबंध

Sun, 30 Mar 2025 10:11 AM IST
अरुन पाराशर अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

नए मास्टर प्लान-2031 को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसमें धरोहर क्षेत्र तय किया गया है। इसके तहत भवन निर्माण के लिए मानक तय किए गए हैं। धरोहर क्षेत्र में तय मानकों के आधार पर ही भवनों का निर्माण हो सकेगा।
 

विज्ञापन
Heritage areas have been decided in master plan implemented
लाल रंग में दर्शाया गया धरोहर क्षेत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण के भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) आधारित नए मास्टर प्लान-2031 को शासन से मंजूरी मिल गई है। पांच साल की मशक्कत के बाद तैयार प्लान में इस बार ताज धरोहर क्षेत्र तय किया गया है। यह यमुना नदी के दोनों किनारों पर तय हुआ है, जो रामबाग से ताजमहल के बीच होगा। ताज धरोहर क्षेत्र में निर्माण पर प्रतिबंध होंगे।
विज्ञापन


 

नए मास्टर प्लान के मुताबिक, रामबाग से ताज के बीच धरोहर क्षेत्र ताजमहल से 500 मीटर परिधि में कोई निर्माण या पुनर्निर्माण की अनुमति नहीं है। 500 मीटर से 750 मीटर की परिधि में एक मंजिल भवन, जिसकी अधिकतम ऊंचाई 3.75 मीटर और 750 मीटर से 1 किमी के बीच में दो मंजिला भवन की अनुमति दी जाएगी। इनकी ऊंचाई 7.50 मीटर से ज्यादा नहीं होगी।

ये भी पढ़ें-Operation Brahma: आगरा से म्यांमार गई मेडिकल टीम, 35 टन राहत सामग्री भी 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल के पीछे 500 मीटर दूरी तक भवन और टावर निर्माण पर प्रतिबंध है। इससे आगे 1000 मीटर से 1500 मीटर तक 19.60 मीटर तक की ऊंचाई के टावर या निर्माण की अनुमति होगी। इस क्षेत्र में जो भवन पहले से बने हैं और नक्शे स्वीकृत हैं, उन्हें विस्तार की अनुमति नहीं होगी।

 
विज्ञापन

यह रहेगा ताज धरोहर क्षेत्र
ताज धरोहर क्षेत्र में ताजमहल से 500 मीटर की दूरी के साथ ताज नेचर वॉक और नदी के दूसरी ओर प्रस्तावित नेशनल पार्क और एत्माद्दौला रोड से होते हुए रामबाग तक और उसके बाद यमुना पुल पार करके वाटरवर्क्स चौराहे से यमुना किनारा मार्ग से रेलवे पुल, आगरा किला को घेरते हुए ताजमहल परिसर से 500 मीटर की सीमा के अन्दर पड़ने वाले क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इसमें ताजमहल परिसर, किला परिसर, मेहताब बाग/चारबाग, हुमायूं की मस्जिद, एत्माद्दौला, चीनी का रोजा, काला गुंबद, रामबाग, जोहरा बाग आदि संरक्षित स्मारक हैं।

ये भी पढ़ें-जेएस यूनिवर्सिटी: फर्जी डिग्री प्रकरण में अब खुलेंगे राज, पुलिस उठाने जा रही ये कदम; इनकी बढ़ेगी मुश्किल
 

औद्योगिक क्षेत्र होंगे स्थानांतरित
बताया गया है कि इस क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित होंगे। आवासीय क्षेत्र नहीं हटाया जाएगा, लेकिन विकास नियंत्रित किया जाएगा। मुगल शैली के अनुरूप ही भवनों का एलीवेशन तय किया जाए और आगरा किला से ताज के बीच नदी का हिस्सा रिक्लेम कर यहां ग्रीन पार्क तैयार किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed