{"_id":"67e8fbb223e48c798f0863bd","slug":"after-fight-between-two-parties-a-teenager-got-shot-in-firing-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सीकरी में दो पक्ष भिड़े...जमकर पथराव और मारपीट, फायरिंग में किशोर को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सीकरी में दो पक्ष भिड़े...जमकर पथराव और मारपीट, फायरिंग में किशोर को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 30 Mar 2025 01:37 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:37 PM IST
सार
आगरा में दो पक्षों में टकाराव हो गया। मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव हुआ। इस दाैरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में फतेहपुर सीकरी के गांव देवनारी में विगत कई दिनों से चल रही दो पक्षों में तनातनी ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक किशोर को गोली लगी। माैके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
गांव में राम रतन और रामबाबू पक्षों में कई दिन से आपसी विवाद चल रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को रामबाबू द्वारा गांव के ही राम रतन, सचिन व सतेंद्र के खिलाफ तहरीर दी गई थी। रविवार को रामबाबू के भाई बहुरन सिंह आगरा से कुछ व्यक्तियों के साथ आए। दोबारा विवाद हो गया।
संजय अपने घर में निर्माण कर रहा था। इसी दाैरान दोनों पक्षों में पथराव व मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें संजय के 15 वर्षीय पुत्र विनय के पैर में गोली लग गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में बहुरन सिंह, भीमरतन एवं जितेंद्र को हिरासत में लिया है।