फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man shot dead in mainpuri

खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार के विरुद्ध दर्ज रिपार्ट

Tue, 07 Jul 2020 11:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
man shot dead in mainpuri
किसान गजराज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा में मंगलवार तड़के खेत पर सो रहे किसान की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी और एएसपी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुत्र की तहरीर पर रिश्तेदार चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी गजराज सिंह लोधी (62) ने सुरेंद्र पांडेय का खेत बटाई पर ले रखा था। इन दिनों मूंगफली की खोदाई चल रही है। इस वजह से वह रोजाना खोदाई के बाद खेत की रखवाली करने के लिए जाते थे। सोमवार की शाम वह खेत पर सोने के लिए गए थे। 
विज्ञापन



मंगलवार तड़के गजराज की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह जब पुत्री अनुराधा चाय देने के लिए पहुंची तो पिता का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा देखा। जानकारी होते ही अन्य परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप

एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ सिटी अभय नरायन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पुत्र नितिन कुमार ने आरोप लगाया कि पशु बांधने के लिए दी गई जगह को पिता ने अपने मौसेरे भाई धर्मेंद्र से वापस ले ली थी। 

तभी से वो रंजिश मानने लगा था। उसी ने पिता की हत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया। आरोपी को हिरासत में लिए जाने की अफसरों ने पुष्टि नहीं की है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुत्र की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed