Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Kills Wife with Hammer Over Video Call Dispute in Etah

UP: हथौड़े से प्रहार कर कुचला सिर...दिवाली से पहले इसलिए मार दी पत्नी, पति बोला- हत्या करने का कोई अफसोस नहीं

Mon, 20 Oct 2025 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Oct 2025 08:17 AM IST
सार

बेरहम पति ने हथौड़े से प्रहार कर दिवाली से पहले पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने पुलिस को कहा कि पत्नी की हत्या करने का उसे कोई अफसोस नहीं है। 

विज्ञापन
Man Kills Wife with Hammer Over Video Call Dispute in Etah
आरोपी पति और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जीटी रोड स्थित कोतवाली नगर के सामने एक व्यक्ति ने रविवार दोपहर के समय पत्नी की हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस हिरासत में उसने बताया कि पत्नी किसी अन्य पुरुष से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। मना करने पर उसने हथौड़ा से मारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं -  Diwali 2025: दिवाली पर फूलों की कीमतों में उछाल...200 रुपये किलो गेंदा, जानें कितना है कमल और गुलाब का दाम
विज्ञापन






 
Trending Videos

बेटे विषम गुप्ता ने बताया कि मां गौतमी गुप्ता (39) के 4 वर्ष से किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे। पिता पीसी गुप्ता ने कई बार मना किया मगर मां पर कोई असर नहीं पड़ा। रविवार को दोपहर के समय पिता घर पहुंचे तो मां किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। मना करने पर नहीं मानी और हथौड़ा उठाकर पिता को मारने की कोशिश की। पिता किसी तरह बच गए, उनके कान के पास थोड़ी सी चोट लग गई। यह देखकर पिता ने गुस्से में मां के हाथ से हथौड़ा छीन लिया और उनको जमीन पर पटककर एक प्रहार किया। हथौड़ा लगते ही मां छटपटाने लगी तो एक के बाद एक कई बार उनके सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ेंं -  Agra News: नेग मांगने पर किन्नरों में भिड़ंत, गोलियां चलीं...बाल-बाल बच गई रानी, पुलिस जांच में जुटी


 
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन की ओर से जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ेंं -   UP: राॅ का एजेंट बनकर मांगी 10 लाख की चाैथ, कंपनी डायरेक्टर को दी जान से मारने की धमकी


 
विज्ञापन

कोतवाली पहुंची बेटी बोली, प्लीज बचा लो...मम्मी को पापा मार देंगे
जीटी रोड पर कोतवाली कार्यालय के सामने रहने वाले व्यक्ति ने जब पत्नी पर हथौड़े का पहला प्रहार किया तो बेटी डरकर भागते हुए सीधे कोतवाली पहुंची। कहा कि पुलिस अंकल प्लीज मां को बचा लो, उन्हें पापा मार देंगे। कोतवाली के सामने रहने वाली करीब 15 वर्षीय ओसी गुप्ता ने बताया कि मां गौतमी और पिता पीसी गुप्ता के बीच रविवार की दोपहर को पहले कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद बात बढ़ी तो वाद-विवाद होने लगा।

यह देखकर उसने दोनों लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच पहले मां ने पापा पर फिर पापा ने मां के ऊपर हथौड़े से प्रहार करना शुरू कर दिया। यह देखकर घबरा गई और भागती हुई कोतवाली नगर कार्यालय पहुंच गई। वहां पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए मां को बचाने का अनुरोध किया। यह सुनते ही पुलिस के जवान दौड़कर सामने वाले मकान में पहुंचे। पुलिस को देख पीसी गुप्ता के हाथ से हथौड़ा छूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed